WWE में ब्लडलाइन मेंबर द्वारा CM Punk को काटने वाले वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई? पूर्व चैंपियन ने खुद किया खुलासा

WWE
WWE सुपरस्टार का रिएक्शन आया सामने (Photo: WWE.com)

Bloodline Member Tama Tonga Denies Biting CM Punk: हाल ही में WWE Survivor Series 2024 का आयोजन हुआ था। शो में फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिले। मेन इवेंट में ब्लडलाइन WarGames मैच हुआ। रोमन रेंस (Roman Reigns) की टीम ने सोलो सिकोआ की टीम को हराया। मुकाबले में रेंस और उनके साथियों का साथ सीएम पंक ने दिया था। उन्होंने भी अपने एक्शन से सभी का दिल जीता। कुछ दिन पहले नई ब्लडलाइन के सदस्य टामा टोंगा का मैच के दौरान पंक को काटने का वीडियो वायरल हुआ था। अब इस पर खुद टोंगा ने चुप्पी तोड़कर सच्चाई बताई है।

Ad

WrestleMania XL के बाद SmackDown के पहले एपिसोड में टामा टोंगा ने डेब्यू किया था। उन्होंने जिमी उसो के ऊपर हमला किया था। तब से उनका नई ब्लडलाइन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सोलो सिकोआ के लिए वो वफादार रहे हैं। टामा द्वारा रिंग में की गई कुछ अजीब हरकतों ने हमेशा फैंस को आकर्षित किया है। उनका स्टाइल ही कुछ अलग है, जो काफी चर्चा में रहता है। ब्लडलाइन WarGames मैच में उन्होंने भी जबरदस्त एक्शन दिखाकर खूब वाहवाही लूटी। हालांकि, वो नई ब्लडलाइन को जीत नहीं दिला पाए।

X पर ब्लडलाइन WarGames मैच के दौरान टोंगा द्वारा पंक को काटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। टामा ने अब इसका खंडन किया है। उन्होंने दावा किया है कि वीडियो में वो नहीं थे। उन्होंने कहा,

वो मैं नहीं हूं।
Ad

WWE Survivor Series 2024 में सीएम पंक और रोमन रेंस के बीच दिखा खास पल

ब्लडलाइन WarGames मैच की शुरूआत में सीएम पंक और रोमन रेंस के बीच बिल्कुल भी नहीं बन रही थी। दोनों के बीच मतभेद देखने को मिला। WWE हॉल ऑफ फेमर पॉल हेमन को भी दोनों को समझाने के लिए बाहर आना पड़ा। मैच के दौरान ब्रॉन्सन रीड के सुनामी से पंक ने रेंस को बचाया और इसके बाद मामला ठीक हो गया। पंक और रेंस ने हाथ मिलाकर साथ काम करने का फैसला लिया। जीत के बाद भी दोनों ने हाथ मिलाया। ये पल देखकर फैंस काफी खुश हो गए थे। पॉल हेमन ने भी सीएम पंक को शानदार अंदाज में गले लगाया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications