'WWE को The Great Khali के ऊपर भरोसा नहीं करना चाहिए'- हॉल ऑफ फेमर ने भारतीय दिग्गज को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

The Great Khali: भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) ने 2018 के बाद से WWE के लिए रेसलिंग नहीं की, लेकिन वह अभी भी भारतीय मार्केट में काफी लोकप्रिय नाम हैं। द रेसलिंग टाइम मशीन के नए एपिसोड के दौरान हॉल ऑफ फेमर टेडी लॉन्ग (Teddy Long) ने WWE के आगामी भारतीय शो के लिए खली को वापस लाए जाने की संभावना पर चर्चा की।

Ad

WWE अगले महीने एक बड़े लाइव इवेंट के लिए भारत आएगा, जिसमें कंपनी की कई टॉप सुपरस्टार्स के शामिल होने की उम्मीद है। आखिरी बार खली WWE मैच में 2018 में ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में दिखाई दिए थे। उन्हें 2021 में हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था, जो दर्शाता है कि उनके कंपनी के साथ अभी भी अच्छे संबंध हैं।

भले ही वो अभी कम्पीट के लिए तैयार ना हों, WWE उन्हें भारत में अपने हाउस शो के प्रचार गतिविधियों में हमेशा शामिल कर सकता है, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। टेडी लॉन्ग ने बताया कि वह युग जब WWE को द ग्रेट खली की स्टार पावर पर निर्भर रहना पड़ता था, शायद अब खत्म हो चुका है।

ठीक है, आपको यह समझना होगा। वो पहले ही खली के साथ ऐसा कर चुके हैं (द ग्रेट खली ने भारत में WWE लाइव इवेंट में कभी रेसलिंग नहीं कीन)। यह पहली बार नहीं है कि वो ऐसा कर रहे हैं। इसलिए आप भारत जाकर यह नहीं सोच सकते कि हर बार आपको खली पर भरोसा करना होगा क्योंकि वह वहां एक बड़े स्टार हैं। आप उन पर भरोसा नहीं कर सकते।

youtube-cover
Ad

वैसे टेडी लॉन्ग की बात सुनकर द ग्रेट खली के फैंस को गुस्सा आ सकता है। कुछ सुपरस्टार्स ने भारत में होने वाले लाइव इवेंट में खली की वापसी के बारे में खुलकर बात की।

WWE सुपरस्टार नटालिया ने दिया था बड़ा बयान

कुछ दिन पहले Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए, नटालिया ने Superstar Spectacle इवेंट में खली को देखने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा,

मुझे खुशी है कि द ग्रेट खली वापस आएं। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह भारत में प्रिय हैं और वह WWE हॉल ऑफ फेमर भी हैं। वह बहुत खास हैं। वह बहुत खास इंसान हैं। आप काम के बारे में सोचें उन्होंने WWE में तो काम किया ही है, साथ ही उन्होंने हॉलीवुड में भी काम किया है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications