हाल ही में WWE ने कई सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया था। इस लिस्ट में बॉलीवुड बॉयज भी शामिल थे। बॉलीवुड बॉयज उस समय 205 लाइव में परफॉर्म कर रहे थे। Sportskeeda Wrestling को हाल ही में दोनों सुपरस्टार्स ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां उन्होंने WWE से रिलीज को लेकर बात की। दोनों ने भारतीय फैंस को भी शानदार संदेश दिया।ये भी पढ़ें:-फेमस WWE सुपरस्टार हुआ गिरफ्तार, रोमन रेंस को दी गई धमकी, ब्रॉक लैसनर की वापसी नहीं चाहता दिग्गजपूर्व WWE सुपरस्टार्स की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आईWWE से रिलीज होने के बाद गुरूविंदर और हरविंदर लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। दोनों ने WWE से जुड़े कई मोमेंट शेयर किए। भारतीय फैंस भी इन दोनों सुपरस्टार्स को बहुत पसंद करते हैं। बॉलीवुड़ बॉयज ने भारतीय फैंस को संदेश देते हुए कहा,ये भी पढ़ें:-5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने Money in the Bank लैडर मैच में दखल देकर सभी को हैरान कर दिया थाWWE से रिलीज होने का बाद भारतीय फैंस ने बहुत प्यार दिया और सपोर्ट किया। कई लोगों के मैसेज आए। भारतीय फैंस के अलावा पूरी दुनिया ने हमारा सपोर्ट किया। हम दोनों के प्रति लोगों का प्यार काफी अच्छा है। लोगों ने हमें मैसेज किए कि आप हमें प्रेरित कर रहे हो और इससे अच्छी बात हमारे लिए कुछ नहीं हो सकती। हमारे लिए सबसे बड़ी जीत ये हैं। सभी का हमें बहुत प्यार मिला। हम अपने फ्यूचर को लेकर घबरा नहीं रहे हैं क्योंकि हमें बहुत ऑफर आ रहे हैं। हम जहां भी जाएंगे अच्छा काम करेंगे। भारत आने के लिए काफी उत्साहित है। सभी के प्यार और सपोर्ट की हम सराहना करते हैं। अभी ये बस शुरूआत है। हम भारत में परफॉर्म करना चाहते हैं। हम चैंट्स सुनने के लिए काफी उत्साहित है।ये भी पढ़ें:-5 लंबे वर्ल्ड टाइटल रन जो WWE सुपरस्टार Roman Reigns के वर्तमान यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन जितने बेहतरीन नहीं थेIn an exclusive interview, @BollywoodBoyz divulged how @RandyOrton and @ShawnMichaels helped them during their #WWE tenure.Part 1 of interview: https://t.co/nuoW89Dkp6 pic.twitter.com/E0DNkyAZDR— Sportskeeda Wrestling (@SKWrestling_) July 3, 2021बॉलीवुड बॉयज का अगला कदम क्या होगा ये देखने वाली बात होगी। जल्द ही ये सुपरस्टार्स AEW में नजर आ सकते हैं। टैग टीम के रूप में दोनों ने काफी अनुभव WWE में लिया था और इसका फायदा वो उठाएंगे।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!