कुछ दिन पहले WWE ने बॉलीवुड बॉयज को रिलीज कर दिया था। इनके अलावा लिस्ट में कई अन्य सुपरस्टार्स भी शामिल थे। Sportskeeda Wrestling को हाल ही में हार्व और गुरू सिहरा ने अपना इंटरव्यू दिया। दोनों ने कई बड़े मुद्दों पर बात की। दोनों सुपरस्टार्स ने कह दिया कि उन्हें WWE से रिलीज किए जाने का कोई अफसोस नहीं है। साथ ही इन दोनों ने ये भी बताया कि WWE से जाने के बावजूद उन्हें कोई नहीं रोक पाएगा।ये भी पढ़ें: शोक में डूबा WWE, भारतीय मूल के दिग्गज ने विंस मैकमैहन को दिया बड़ा 'धोखा', रोमन रेंस को मिली खुली चुनौतीThank you @BollywoodBoyz for finding the time in the searing Canadian heat to do an interview with @SKWrestling_. Can't wait to share your story with the world. pic.twitter.com/TQ64KYrUrh— Riju Dasgupta (@rdore2000) July 2, 2021पूर्व WWE सुपरस्टार्स ने दिया बड़ा बयानWWE में समीर सिंह और सुनील सिंह ने बहुत बढ़िया काम किया था। जिंदर महल के साथ जब ये दोनों आए तो काफी प्रसिद्ध हो गए थे। इस समय 205 लाइव में भी दोनों ने टैग टीम के रूप में अच्छा काम किया था। दोनों सुपरस्टार्स ने अपने इस इंटरव्यू में कहा, ये भी पढ़ें: WWE की चैंपियन और दिग्गज सुपरस्टार को मिला भारतीय नामों को पुकारने का अनोखा चैलेंज, जवाब सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरानजब आपको रिलीज की खबर मिलती है तो ऐसी स्थिति में किसी को भी अच्छा नहीं लगता। जॉब खोना बहुत बड़ी बात सभी के लिए होती है। हमारे साथ भी ऐसा ही हुआ था। लेकिन उसी टाइम पर थोड़ा शांति भी मिली क्योंकि हमें पता था कि हमारे पास बहुत क्षमता काम करने की है। हमने सोचा और कहा कि कोई बात नहीं अभी यहां खत्म नहीं हुआ। हम ऐसी जगह जाएंगे जहां हमें चमकने का मौका मिलेगा। हम इस चीज को लेकर बिल्कुल भी नहीं रोए। हमने पहले भी अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे और ये चीज भी उनमें से एक है। WWE से जाने के बावजूद हमें कोई नहीं रोक पाएगा। हम अपनी सफलता आगे भी जारी रखेंगे।ये भी पढ़ें:WWE Rumor Roundup: Roman Reigns के यूनिवर्सल चैंपियन होने की वजह से बढ़ी समस्या, टॉप सुपरस्टार पैसों की कमी की वजह से छोड़ना चाहता था कंपनीबॉलीवुड बॉयज के पास टैग टीम के रूप में अच्छा अनुभव है। आने वाले समय में ये दोनों सुपरस्टार्स AEW में नजर आ सकते हैं। इन दोनों के जाने से जरूर जिंदर महल भी निराश हुए होंगे। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।