WWE रिंग में भारत का झंडा गाड़ कर द ग्रेट खली(The Great Khali) ने सभी का नाम रोशन किया हैं। हाल ही में खली को WWE हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया। खली सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं, खासतौर पर देखा जाए तो इंस्टाग्राम पर वो काफी वीडियो अपलोड करते रहते हैं। खली ने हाल ही में बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के मशहूर गाने पर वीडियो बनाया है। खली ने अक्षय की फिल्म हाउसफुल-4 के गाने 'बाला' पर डांस किया है। यह भी पढ़ें:3 कारण क्यों जिमी उसो द्वारा WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को अपना लीडर मान लेना चाहिए और 2 कारण क्यों नहीं मानना चाहिएWWE दिग्गज द ग्रेट खली ने किया शानदार डांसWWE दिग्गज इस वीडियो में बहुत ही खास लग रहे हैं। पैंट और शर्ट पहनकर उन्होंने ये डांस किया है। अपनी हाइट के हिसाब से ही उन्होंने मूव्स का प्रयोग किया है। सोशल मीडिया पर भी फैंस ने इसे काफी पसंद किया और काफी कमेंट किए।यह भी पढ़ें:WWE में भारतीय सुपरस्टार्स ने मचाया बवाल, जॉन सीना पर लगे गंभीर आरोप, फेमस सुपरस्टार का करियर हुआ खत्म? View this post on Instagram A post shared by The Great Khali (@thegreatkhali)वैसे पहली बार नहीं है जब खली ने इस तरह का वीडियो बनाया है। इंस्टाग्राम पर खली इस तरह के कारनामे बहुत पहले करते आए है। अक्षय कुमार की पिक्चर का ये गाना काफी प्रचलित हुआ था और आज भी लोग इसमें अलग तरह का डांस करते हुए नजर आते हैं। यह भी पढ़ें:Backlash में WWE के सबसे दिग्गज सुपरस्टार्स के बीच हुआ खतरनाक मैच, जॉन सीना को मिली थी अजीबोगरीब तरीके से जीतखली इस समय WWE में एक्टिव रेसलर के रूप में काम नहीं कर रहे हैं लेकिन कंपनी में उन्होंने जो कमाल किया है उससे सभी उनके ऊपर गर्व करते हैं। WWE के टॉप सुपरस्टार अंडरटेकर, बतिस्ता, ट्रिपल एच और जॉन सीना के साथ खली की राइवलरी रह चुकी हैं और वो चैंपियन भी रह चुके हैं। हाल ही में जब उन्हें हॉल ऑफ फेम से नवाजा गया था तो ये सभी को लिए खुशी का पल था। खली ने भी इस चीज को लेकर अपनी खुशी बहुत बार जाहिर की। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।