भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली की WWE में 3 सबसे बड़ी जीत

जॉन सीना और द अंडरटेकर पर भारी पड़े खली
जॉन सीना और द अंडरटेकर पर भारी पड़े खली

द ग्रेट खली को डब्लू डब्लू ई (WWE) के इतिहास का सबसे ताकतवर सुपरस्टार कहा जा सकता है। उन्होंने अपने डेब्यू के बाद अपने प्रदर्शन से हर एक फैन को चौंका दिया था। खली ने 2006 में डेब्यू किया था और इसके बाद वह पहले भारतीय सुपरस्टार बने जो वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे।

Ad

द ग्रेट खली का असली नाम दिलीप सिंह राणा है और उन्होंने 2014 तक फुल टाइम रेसलिंग की। अपने 8 साल के WWE करियर में खली ने कई सारे बड़े रेकॉर्ड बनाए हैं। खली ने रेसलिंग छोड़ने के बाद नए भारतीय सुपरस्टार्स को रेसलिंग सीखने का निर्णय लिया।

ये भी पढ़ें:- WWE सुपरस्टार रोमन रेंस द्वारा लड़े गए सभी स्टील केज मैच और उनके नतीजे

WWE में ग्रेट खली ने कई दिग्गजों का सामना किया और इस दौरान वह कुछ बड़े सुपरस्टार्स को हराने में भी सफल रहे। इसलिए हम बात करने वाले हैं भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली की WWE में 3 सबसे बड़ी जीत के बारे में।

#3 द अंडरटेकर को बुरी तरह परास्त किया

द अंडरटेकर और द ग्रेट खली
द अंडरटेकर और द ग्रेट खली

द ग्रेट खली ने 2006 में डेब्यू किया था। उन्होंने स्मैकडाउन में द अंडरटेकर और मार्क हेनरी के बीच चल रहे मैच में इंटरफेयर करते हुए द डेडमैन पर हमला किया। इसके बाद जजमेंटल डे 2006 में दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच देखने को मिला। इस मुकाबले में भारतीय सुपरस्टार ने डेडमैन को हराया।

Ad

यह एक चौंकाने वाली चीज़ थी क्योंकि कोई भी फैन खली की जीत की उम्मीद नहीं कर रहा था। खैर, WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार पर खली ने एक बड़ी जीत हासिल की। इसके बाद भी वह नहीं रुके और उन्होंने कई सुपरस्टार्स को हराया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#2 शॉन माइकल्स को परास्त किया

शॉन vs खली
शॉन vs खली

शॉन माइकल्स WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है और खली ने शॉन पर भी जीत हासिल की। दरअसल, रॉ के एक एपिसोड में WWE चैंपियनशिप के लिए नम्बर 1 कंटेंडर मैच देखने को मिला।

Ad

इस नो डिसक्वालिफिकेशन मुकाबले में द ग्रेट खली ने माइकल्स को बुरी तरह परास्त किया। इसे खली की बड़ी जीत कही जा सकती है क्योंकि इसके बाद वह वर्ल्ड टाइटल स्टोरीलाइन में आए।

#1 बेबीफेस जॉन सीना को हराया

जॉन और खली
जॉन और खली

जॉन सीना से जजमेंटल डे पीपीवी में बड़ी हार मिलने के बाद यह दोनों सुपरस्टार्स फिर आमने-सामने आए। इस बार दोनों का मुकाबला सैटरडे नाईट मेन इवेंट में देखने को मिला।

Ad

मैच में सीना ने कई मौकों पर खली को हराने की पूरी कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं रहे। अंत में भारतीय दिग्गज ने कंपनी के बेबीफेस को पराजित कर दिया। जॉन सीना और खली की दुश्मनी यादगार रही थी।

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिन्हें कुछ समय पहले सस्पेंड किया गया था और 2 जिन्हें शायद नहीं

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications