WrestleMania 38 में Roman Reigns vs Brock Lesnar मैच के विजेता का नाम WWE दिग्गज The Great Khali ने बताया

WWE WrestleMania 38 में होगा धमाकेदार मुकाबला
WWE WrestleMania 38 में होगा धमाकेदार मुकाबला

WWE WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और रोमन रेंस (Roman Reigns) के बीच ऐतिहासिक टाइटल vs टाइटल मैच होगा। इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) ने इस मैच का संभावित नतीजा बता दिया है। लैसनर और रोमन रेंस के बीच WrestleMania इतिहास में तीसरी बार मुकाबला होगा। इस बार कुछ अलग तरह की स्थिति देखने को मिलेगी।

Ad

WWE हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

रोमन रेंस हील के रूप में अच्छा काम कर रहे हैं। 570 दिन से ज्यादा उन्हें यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में हो गए। ब्रॉक लैसनर बेबीफेस रूप में नजर आ रहे हैं। इस बार जो भी जीतेगा वो टॉप दो टाइटल्स के साथ नजर आएगा। ऐसा मैच पहले इन दोनों के बीच कभी नहीं हुआ। WWE ने भी इस मैच को अभी तक शानदार अंदाज में बिल्ड और हाइप किया है।

WWE India को हाल ही में रोमन रेंस ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां पर पूछे गए कई सवालों के जवाब द ग्रेट खली ने दिए। खली से पूछा गया था कि रोमन रेंस की मौजूदा स्ट्रीक को कौन तोड़ेगा। खली ने कहा,

मेरे हिसाब से इस स्ट्रीक को कोई नहीं तोड़ पाएगा। मुझे लगता है कि WrestleMania 38 में भी रोमन रेंस की जीत होगी।

youtube-cover
Ad

खली ने मेन रोस्टर में साल 2006 में डेब्यू किया था। WWE ने बहुत जल्दी उन्हें पुश दिया और इसका फायदा उन्होंने उठाया। अंडरटेकर के साथ उनकी राइवलरी जबरदस्त रही थी। खली ने वर्ल्ड चैंपियनशिप भी अपने नाम की। पिछले साल खली को WWE ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था। कई सालों से वो WWE रिंग में नजर नहीं आए। फैंस चाहते हैं कि एक अंतिम मैच के लिए उनकी वापसी हो। अगर ऐसा होगा तो फिर भारतीय फैंस को बहुत खुशी होगी।

रोमन रेंस और लैसनर के बीच होने वाले मैच में फैंस को बड़ा सरप्राइज भी मिलेगा। पॉल हेमन और द उसोज के ऊपर भी सभी की नजरें टिकी रहेंगी। पॉल हेमन कुछ अलग रोल इस मैच में निभाएंगे। लैसनर भी उनसे अपना बदला लेना चाहेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications