स्वामी प्रेमानंद के दरबार में पहुंचे द ग्रेट खली, महाराज का जवाब सुन अचानक क्यों रो पड़ी रेसलर की बेटी?

the great khali
द ग्रेट खली (photo credit: instagram/thegreatkhali)

The Great Khali Family: WWE में सालों तक तहलका मचाने वाले द ग्रेट खली आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने दौर में दिग्गज खली ने अंडरटेकर समेत कई दिग्गजों को हराया था। लेकिन अब खली रेसलिंग की दुनिया से दूर हैं। द ग्रेट खली ज्यादातर वक्त अपने परिवार के साथ बिताते हुए नजर आते हैं। अभी हाल ही में खली का अपने परिवार संग एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सुप्रसिद्ध स्वामी प्रेमानंद महाराज की शरण में हैं। खली के इस वीडियो से पता चलता है कि अब उन्होंने अध्यात्म का रास्ता अपना लिया है।

Ad

परिवार संग प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे द ग्रेट खली

द ग्रेट खली अपने परिवार समेत अभी हाल ही में प्रेमानंद महाराज जी के शरण में पहुंचे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो को भजन मार्ग यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। एकांतिक वार्ता में खली ने प्रेमानंद महाराज जी से कई सवाल पूछे, इसी बीच खली की बेटी महाराज जी का ध्यान खींचा।

महाराज जी का जवाब सुन रो पड़ी द ग्रेट खली की बेटी

वीडियो में खली और उनके परिवार ने प्रेमानंद महाराज जी से अलग अलग सवाल किए। वहीं खली की पत्नी ने प्रेमानंद महाराज से पूछा कि मेरी बेटी बचपन से ही श्रीकृष्ण की भक्त है लेकिन पूजा घर में अन्य भगवान को देखकर वह कन्फ्यूज हो जाती है। तो इसका जवाब देते हुए महाराज जी ने कहा कि यह किसी पूर्व जन्म के भजनानंदी संत है, तो इस जन्म में वह अपने भजन पूर्ण करने आए हैं आप बहुत भाग्यशाली हैं। प्रेमानंद महाराज का यह जवाब सुना और श्रीकृष्ण का नाम सुनकर द ग्रेट खली की बेटी भावुक हो गईं और वह रोने लगी।

Ad

हाल ही में रोड पर पुशअप मारने का वीडियो हुआ था वायरल

कुछ समय पहले खली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें वह खाली रोड पर ही पुशअप लगाने लगे थे। वीडियो देख फैंस ने भी खली के खूब मजे लिए थे। इस वीडियो पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स भी आए थे।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications