7 दिन में WWE चैंपियनशिप हारने वाले दिग्गज ने विंस मैकमैहन को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा 

विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

WWE सुपरस्टार द मिज(The Miz) ने विंस मैकमैहन(Vince McMahon) को लेकर हाल ही में बड़ा खुलासा किया है। द मिज ने कहा कि WWE चेयरमैन ऑडियंस और सुपरस्टार्स की बहुत ही चिंता करते हैं और हर किसी का ख्याल रखते हैं। दरअसल विंस मैकमैहन को लेकर कहा जाता है कि वो किसी को ख्याल नहीं करते हैं और हमेशा अपने फायदे के लिए काम करते हैं। द मिज ने इस सब बातों को गलत कहा है और विंस मैकमैहन को सबसे अच्छा इंसान बताया है।

Ad

ये भी पढ़ें: 4 मिनट में ब्रॉक लैसनर को हराने वाले दिग्गज का WrestleMania 37 से पहले होगा बड़ा मैच, WWE ने किया ऐलान

WWE सुपरस्टार द मिज ने विंस मैकमैहन को लेकर कही बड़ी बात

WWE में द मिज कई सालों से काम कर रहे हैं। करीब 15 साल पहले द मिज ने WWE में डेब्यू किया था। Sports Bar Radio को हाल ही में इस पूर्व चैंपियन ने अपना इंटरव्यू दिया और कहा,

ये भी पढ़ें: WWE Wrestlemania 37 के स्टेज की मन मोह लेने वाली खूबसूरत तस्वीर सामने आई, देखकर आपको भी आएगा मजा

ऑडियंस को बिल्कुल भी पता नहीं है कि विंस मैकमैहन उनकी कितनी चिंता करते हैं। WWE विंग के अंदर जितने भी कर्मचारी हैं सभी को लेकर वो हमेशा चिंतित रहते हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई इस बात को समझ सकता है कि फैंस के लिए विंस मैकमैहन कितनी चिंता करते हैं। वो हमेशा इस चिंता में डूबे रहते हैं कि शोज के बाद सभी फैंस सही सलामत पहुंच गए या नहीं। WWE सुपरस्टार्स का भी वो हमेशा ख्याल रखते हैं और इसी वजह से सब खुश रहते हैं। विंस मैकमैहन का विजन बहुत ही साफ है और इसी वजह से वो सफल हैं। विंस ने हमेशा मेरी भी काफी मदद की है और हमेशा वो मेरे सपोर्ट में रहे हैं। मेरा टैलेंट विंस को काफी पसंद है और इसलिए जो वो कहते हैं वो मैं करता हूं।

ये भी पढ़ें: 5 बड़ी कहानियां जो इस हफ्ते WWE SmackDown से निकलकर सामने आई

द मिज ने काफी भावुक बात विंस मैकमैहन को लेकर की है और इससे पहले भी कई बार वो बातें कह चुके हैं। द मिज का WWE रन इस समय काफी शानदार चल रहा है। हाल ही में वो WWE चैंपियन भी बने थे हालांकि ज्यादा दिन तक वो चैंपियन नहीं रह पाए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications