3 WWE दिग्गजों के कोरोना पॉजिटिव होने से मचा हड़कंप, फैंस ने मांगी दुआ

Enter caption

WWE के लिए तीन बुरी खबरें सामने आ रही है। WWE यूनिवर्स को हैरान करने वाली ये खबरें हैं। WWE दिग्गज द रॉक, एजे स्टाइल्स और केविन नैश कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। ये बहुत ही बुरी खबर हैं। WWE दिग्गज द रॉक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला और इसमें कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी है। सबसे बुरी खबर ये है कि सिर्फ द रॉक ही नहीं उनकी पत्नी और दोनों बच्चे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि द रॉक ने वीडियो में ये भी कहा है कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। और हम लोग इस पीरियड में काफी ध्यान रख रहे हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: 9 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने रोमन रेंस के स्पीयर पर किकआउट किया है

Ad

WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स को भी हुआ कोरोना

द रॉक ही नहीं बल्कि WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स भी इसकी अब चपेट में आ गए हैं। ट्वीट स्ट्रीम के जरिए एजे स्टाइल्स ने इस बात का खुलासा किया है कि वो भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। एजे स्टाइल्स ने हालांकि ये कहा है कि उन्हें कोई ज्यादा दिक्कत नहीं हो रही है। वो सिर्फ थोड़ा बहुत बीमार है। इस दौरान एजे स्टाइल्स ने द रॉक के परिवार को भी संदेश दिया। साथ ही ये भी कहा कि जो भी इसकी चपेट में आ रहा है वो जल्द से जल्द ठीक हो जाए मेरी उम्मीद है।

youtube-cover
Ad

फैंस को तीसरा झटका भी लगा है। केविन नैश ने भी अपने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर दी है। केविन नैश की पूरी फैमिली कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

Ad

पिछले महीने रैने यंग को भी कोरोना हुआ था। इसके अलावा ये भी खबरें आ रही थी कि WWE बैकेस्टेज में कई लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। फिलहाल सबसे ज्यादा डर एजे स्टाइल्स की तरफ से हैं। एजे स्टाइल्स स्मैकडाउन में परफॉर्म कर रहे हैं। ऐसे में वहां उनके संपर्क में कई लोग आए होंगे। तो अब ये दिक्कत आगे आ सकती है। साथ ही साथ कई और लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा सकते हैं।

इऩ तीन दिग्गजों को कोरोना होने से WWE यूनिवर्स काफी चौंक गया है। द रॉक को पूरी दुनिया जानती है। एजे स्टाइल्स भी बड़े सुपरस्टार हैं। केविन नैश भी WWE दिग्गज रहे हैं। इनके फैंस अब दुआ इनके लिए मांग रहे हैं। हम भी दुआ मांगते हैं कि ये तीनों दिग्गज जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

ये भी पढ़ें: 3 कारण क्यों रोमन रेंस का पॉल हेमन के साथ आने का फैसला गलत था

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications