3 सुपरस्टार्स जिनकी WWE में Bloodline की कहानी में एंट्री का सभी को बेसब्री से इंतजार है 

WWE, Roman Reigns, The Rock, Paul Heyman, Sami Zayn,
WWE में वापसी के बाद रोमन रेंस के खिलाफ काम करेंगे द रॉक? (Photo: WWE.com)

Superstars Entry In Bloodline Storyline: WWE में मौजूदा समय में ब्लडलाइन की कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ-साथ जिमी उसो की भी WWE में वापसी हो चुकी है और इन दोनों सुपरस्टार्स का नए ब्लडलाइन के साथ फिउड हो रहा है। जे उसो ने SmackDown के आखिरी एपिसोड में ब्लडलाइन की कहानी में एंट्री की थी। उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा और वो Raw में सोलो सिकोआ के ग्रुप की वजह से आईसी चैंपियनशिप हार गए। अभी भी कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनकी इस स्टोरीलाइन में एंट्री होना बाकी है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिनकी WWE में ब्लडलाइन की कहानी में एंट्री का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

Ad

3- WWE में कब होगी पॉल हेमन की वापसी?

Ad

पॉल हेमन कई महीने पहले नए ब्लडलाइन द्वारा किए खतरनाक हमले के बाद ब्रेक पर चले गए थे। रोमन रेंस की वापसी को काफी लंबा समय बीत जाने के बाद भी उनका अभी तक रिटर्न नहीं हुआ है। देखा जाए तो हेमन WWE में ब्लडलाइन की कहानी की अहम कड़ी हैं इसलिए फैंस द्वारा उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

पिछले हफ्ते रोमन रेंस ने SmackDown में पॉल हेमन का जिक्र किया था। यह चीज़ इस बात का संकेत हो सकती है कि WWE में पॉल की वापसी ज्यादा दूर नहीं है। संभव है कि पॉल SmackDown में जे उसो को रोमन रेंस के साथ लाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

2- WWE में रोमन रेंस को सैमी ज़ेन की जरूरत पड़ सकती है

Ad

जे उसो की ब्लडलाइन की कहानी में एंट्री इस बात का संकेत है कि वो जल्द ही रोमन रेंस को जॉइन कर सकते हैं। हालांकि, मेन इवेंट जे के साथ रीयूनियन के बाद भी रोमन के ग्रुप में सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन की तुलना में एक सुपरस्टार कम होगा। इस वजह से रेंस को पूर्व ब्लडलाइन मेंबर सैमी ज़ेन की भी जरूरत पड़ सकती है।

सैमी ने ब्लडलाइन मेंबर के रूप में फैंस का काफी मनोरंजन किया था। यही कारण है कि दर्शक एक बार उन्हें ब्लडलाइन की कहानी का हिस्सा बनते हुए देखना चाहते हैं। देखा जाए तो सैमी ज़ेन के जे उसो के साथ काफी अच्छे रिश्ते हैं। यही कारण है कि जे ब्लडलाइन का हिस्सा बनते हैं तो वो सैमी की भी इस फैक्शन में वापसी करा सकते हैं।

1- WWE में ब्लडलाइन की कहानी में द रॉक की कब होगी एंट्री?

Ad

द रॉक ने Bad Blood में वापसी करके ब्लडलाइन की कहानी में एंट्री के संकेत दिए थे। हालांकि, वो एक बार फिर ब्रेक पर जा चुके हैं। सोलो सिकोआ ने Bad Blood में रॉक की वापसी के बाद उनके अपनी तरफ होने के संकेत दिए थे। कईयों का मानना है कि ब्लडलाइन के दो टुकड़े होने के पीछे फाइनल बॉस का ही हाथ हैं।

सभी इस चीज़ का इंतजार कर रहे हैं कि द रॉक कब वापसी करके इस चीज़ की पुष्टि करेंगे। याद दिला दें, रॉक ने Bad Blood में रोमन रेंस, जिमी उसो और कोडी रोड्स के खिलाफ दुश्मनी शुरू करने के संकेत दिए थे। यही कारण है कि द ग्रेट वन की वापसी के बाद बवाल मच सकता है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications