The Rock: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहेगा क्योंकि एक बार फिर दिग्गज द रॉक (The Rock) धमाकेदार एंट्री करेंगे। खैर शो में आने से पहले द ग्रेट वन ने इंस्टाग्राम पर चार शब्दों का संदेश दिया है।
आपको बता दें SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड मेमफिस में होगा। रॉक ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी वापसी को हाइप किया। हॉलीवुड मेगास्टार ने यहां पर अपने पुराने रिंगनेम फ्लेक्स कवाना का भी उल्लेख किया। दरअसल वो इस नाम का प्रयोग यूनाइटेड स्टेट्स रेसलिंग एसोशिएसन में काम करने के दौरान किया करते थे।
![द रॉक की इंस्टाग्राम स्टोरी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/03/f03fe-17103208372064-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/03/f03fe-17103208372064-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/03/f03fe-17103208372064-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/03/f03fe-17103208372064-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/03/f03fe-17103208372064-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/03/f03fe-17103208372064-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/03/f03fe-17103208372064-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/03/f03fe-17103208372064-1920.jpg 1920w)
द रॉक इस समय रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा में चल रहे हैं। उनकी राइवलरी इस समय कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के साथ चल रही है और इसमें उनका साथ रोमन रेंस दे रहे हैं। इनकी स्टोरीलाइन को भी कंंपनी द्वारा शानदार अंदाज में बिल्ड किया जा रहा है।
आपको याद होगा कि WrestleMania 40 के किकऑफ इवेंट में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की थी। इसी इवेंट में कोडी ने कुछ कड़े शब्द अनोआ'ई फैमिली के लिए बोल दिए थे। इसके बाद रॉक ने गुस्से में आकर रोड्स के थप्पड़ जड़ दिया था।
खैर दो हफ्ते पहले SmackDown के एपिसोड में द रॉक ने कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस को टैग टीम मैच के लिए चुनौती पेश की थी। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में दोनों ने रॉक की चुनौती को स्वीकार किया था। इस दौरान द ग्रेट वन ने रोड्स की काफी बेइज्जती की थी। कोडी भी अपने गुस्से को इसके बाद रोक नहीं पाए और उन्होंने रॉक को थप्पड़ मारकर अपना बदला लिया।
WWE WrestleMania 40 नाईट 1 में The Rock का होगा बड़ा मुकाबला
WrestleMania 40 नाईट 1 में फैंस को बहुत बड़ा मुकाबला इस बार देखने को मिलेगा। द रॉक और रोमन रेंस का सामना कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के साथ होगा। इस मुकाबले में जरूर कुछ ना कुछ बड़ा बवाल देखने को मिलेगा। फिलहाल फैंस की नज़रें इस हफ्ते होने वाले SmackDown के एपिसोड पर होंगी। देखना होगा कि रॉक शो में आकर कोडी और रॉलिंस को लेकर क्या बयान देंगे।