मैडिसन स्क्वायर गार्डन को प्रोफेशनल रेसलिंग का मक्का कहा जाता है। WWE इतिहास में बहुत बड़ा रोल यहां का रहा है। WWE के कई बड़े इवेंट्स यहां पर आयोजित हुए है। WWE दिग्गज अंडरटेकर ने भी कई यादगार लम्हें यहां पर फैंस को दिए है। अंडरटेकर काफी करीब ये हैं। केन के साथ रेसलमेनिया 20 में अंडरटेकर का मैच इस गार्डन में हुआ था। कुछ दिन पहले अंडरटेकर ने WWE से रिटायरमेंट ले लिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार अंडरटेकर को लेकर पोस्ट फैंस और सुपरस्टार्स डाल रहे हैं। अब मैडिसन स्क्वायर गार्डन की तरफ से अंडरटेकर को ट्रिब्यूट दिया गया है। शानदार पोस्ट डालकर ये काम किया गया।ये भी पढ़ें: WWE बैकस्टेज से ली गईं 10 दुर्लभ तस्वीरें जो आपको जरूर देखनी चाहिएDelivering 30 years of legendary moments at The World’s Most Famous Arena. #ThankYouTaker @WWE pic.twitter.com/LXIoVzPHXl— MSG (@TheGarden) June 23, 2020अंडरटेकर का WWE में हमेशा जलवा रहापिछले करीब 30 साल से रेसलिंग की दुनिया में अंडरटेकर का जलवा रहा है। WWE में उन्होंने कई इतिहास रचे हैं। लगभग सभी सुपरस्टार्स उनसे काफी प्रेरित रहे हैं। WWE के लिए हमेशा उन्होंने अपनी वफादारी दिखाई है। पिछले कुछ समय से लगातार उनके रिटायरमेंट को लेकर बातें चल रही थी। रेसलमेनिया 33 में रोमन रेंस के खिलाफ हार के बाद टेकर के लिए बोला जा रहा था कि उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है। क्योंकि हार के बाद उन्होंने अपना कोट और हैट को रिंग में रख दिया था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। बाद में उन्होंने वापसी कर ली और रिंग में अपना जलवा दिखाया। अंडरटेकर का नाम रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा है। कई सुपरस्टार्स उन्हें रिटायर करना चाहते हैं। लास्ट राइड डॉक्यूमेंट्री में कई सुपरस्टार्स इस बात का जिक्र कर चुके हैं। रेसलमेनिया 30 में ब्रॉक लैसनर ने अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ी थी। इसके बाद वो ब्रे वायट, शेन मैकमैहन, रोमन रेंस, जॉन सीना और एजे स्टाइल्स का सामना कर चुके हैं। अंडरटेकर को रिंग में देखने हर किसी फैंस का सपना होता है। लेकिन अब अंडरटेकर रिंग में फाइट करते हुए नजर नहीं आएंगे।Another soul taken by The #Undertaker. #Chokeslam #SDLive @SamiZayn pic.twitter.com/xWsgoO38Pw— WWE (@WWE) September 11, 2019ये भी पढ़ें: 10 बातें जो WWE ने इस हफ्ते Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई