अंडरटेकर ने अपनी Wrestlemania स्ट्रीक को लेकर दिया बहुत बड़ा बयान 

Enter caption

सर्वाइवर सीरीज में अंडरटेकर का फाइनल फेयरवेल होने वाला है। तीस साल पहले सर्वाइवर सीरीज में ही अंडरटेकर ने डेब्यू किया था। तीस साल बाद अंडरटेकर सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए है। अंडरटेकर को रेसलमेनिया स्ट्रीक के लिए जाना जाता है। 21 जीत के बाद ब्रॉक लैसनर ने उनकी स्ट्रीक तोड़ी थी। सभी लोग इसके बाद चौंक गए थे।

Ad

ये भी पढ़ें: ब्रॉक लैसनर की बुरी हालत करने वाला WWE दिग्गज नए लुक में जल्द होगी वापसी, रोमन रेंस के ऊपर करेगा खतरनाक अटैक?

अंडरटेकर ने कही बड़ी बात

SI Media Podcast को सर्वाइवर सीरीज से पहले अंडरटेकर ने अपना इंटरव्यू दिया। अंडरटेकर ने यहां पर रेसलमेनिया स्ट्रीक को लेकर बात की और कहा,

क्या मैं इस मैच के फिनिश को बदल सकता था?ये हो सकता था।मैं सोचता हूं कि मैं ये कर सकता था। रेसलमेनिया के दिन मैं काफी आगे की सोचने लग गया था। उस दिन मैच का फिनिश बदल सकता था।मुझे उस दिन का पूरा याद है। मैं ड्रेसिंग रूम में बैठा था। विंस वहां आकर जा रहे थे। विंस ड्रेसिंग रूम पर नहीं आए। वैसे उनके ऑफिस में हमें मिलना होता है। बहुत देर बाद वो ड्रेसिंग रूम में आए और उन्होंने अपनी बात कही। मैंने पूछा ये सही है? क्योंकि ये एक बार हम कर लेंगे तो फिर पीछे नहीं जा सकते हैं। एक बार स्ट्रीक टूट गई तो फिर टूट ही गई। मैंने एक दो सवाल फिर विंस मैकमैहन से पूछे थे और उन्हें इसके बाद ओके बोल दिया था।

ये भी पढ़ें:- SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस ने की अपने दुश्मन की बेइज्जती, WWE दिग्गज की चौंकाने वाली हार

अंडरटेकर की रेसलमेनिया स्ट्रीक को हमेशा जाना जाता है। ये खास थी क्योंकि किसी को नहीं पता था कि ऐसा होगा लेकिन ब्रॉक लैसनर ने ये कर दिखाया। आज भी अंडरटेकर की रेसलमेनिया स्ट्रीक हमेशा चर्चा का विषय बनीं रहती है। हाल ही में केन और अंडरटेकर कर चुके हैं कि ब्रॉक लैसनर के अलावा किसी अन्य सुपरस्टार को उनकी स्ट्रीक तोड़नी चाहिए थी। खैर इस समय भी अंडरटेकर के ऊपर सभी की नजरें है। सर्वाइवर सीरीज में वो क्या करने वाले है ये किसी को नहीं पता है। लेकिन वो लाइव आएँगे ये पक्का है।

सर्वाइवर सीरीज को अब कुछ ही समय बचा है। अंडरटेकर के लिए ये खास इवेंट होने वाला है। इस शो के लिए WWE ने पूरी तैयारी की है।

ये भी पढ़ें:- WWE Survivor Series में कई देशों के सुपरस्टार्स लेंगे हिस्सा: रोमन रेंस समेत आपके पसंदीदा सुपरस्टार्स किस देश के हैं?

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications