द अंडरटेकर की पत्नी ने उनके WWE में सबसे फेवरेट मैच के बारे में बड़ा खुलासा किया

प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में द अंडरटेकर का बहुत बड़ा नाम है। WWE में ही द अंडरटेकर की मुलाकात मिशेल मैक्कूल से हुई थी। करीब एक दशक पहले इन दोनों ने शादी कर ली। द अंडरटेकर WWE आइकॉन है। पिछले तीन दशक में द अंडरटेकर ने कई शानदार मैच और कई शानदार मोेमेंट यूनिवर्स को दिए है।

Ad

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown, Twitter Reactions: रोमन रेंस और उनके भाई के शॉकिंग सैगमेंट के बाद ट्विटर पर मचा बवाल

द अंडरटेकर को लेकर बड़ा बयान

मैक्कूल भी अपने आप में लैजेंड हैं। WWE में कई चैंपियनशिप उन्होंंने हासिल की है। हाल ही में द बंप शो में मैक्कूल ने कई मुद्दों पर बातचीत की। पैनल द्वारा उनसे सवाल पूछा गया कि WWE में द अंडरटेकर का उनका फेवरेट मैच कौन सा है। इस बात पर मैक्कूल ने कहा,

ये बहुत कठिन सवाल है। रेसलमेनिया में शॉन माइकल्स के साथ हुआ मैच बहुत ही खास था। इसे टॉप पर रखना बहुत कठिन है। ट्रिपल एच और द अंडरटेकर के बीच भी मैच अच्छा था। ये दो मैच द अंडरटेकर के बहुत खास है।

मैक्कूल ने जिन मैचों की बात की है वो रेसलमेनिया में हुए है। रेसलमेनिया में अंडरटेकर की स्ट्रीक बहुत ही शानदार रही है। शॉन माइकल्स के साथ रेसलमेनिया 25 और 26 में उनका मैच हुआ था।दोनों बार द अंडरटेकर की जीत हुई है। रेसलमेनिया 25 में तीस मिनट की लंबी फाइट दोनों के बीच हुई थी। ट्रिपल एच के साथ भी रेसलमेनिया में नो होल्डस बार्ड मैच हुआ था। ये काफी खतरनाक मैच दोनों के बीच हुई थी। यहां भी उनकी जीत हुई थी।

मैक्कूल ने इन दो मैचों की बात की है जो अंडरटेकर के सबसे खास रहे हैं। वैसे भी अंडरटेकर रेसलमेनिया के लिए जाने जाते हैं। उनका हर मैच काफी खास हमेशा फैंस के लिए रहा है। हर मैच में उन्होंने कोई ना कोई शानदार मोमेंट यूनिवर्स को दिया है। अंडरटेकर ने अब रिटायरमेंट ले लिया है। मैक्कूल के साथ वो अपनी जिंदगी जी रहे हैं। इस साल रेसलमेनिया में अंतिम मैच उनका एजे स्टाइल्स के साथ हुआ था। इस मैच में उनकी जीत हुई थी। रेसलमेनिया में आजतक वो सिर्फ ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस से ही हारे हैं। इसके अलावा कोई भी सुपरस्टार उन्हें नहीं हरा पाया है। ब्रॉक लैसनर ने उनकी स्ट्रीक तोड़ी थी।

यह भी पढ़ें: WWE Survivor Series: Raw vs SmackDown में से किस ब्रांड ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच?

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications