WWE दिग्गज द अंडरटेकर ने द ग्रेट खली के साथ हुए एक मजेदार पल को साझा करते हुए खोला बड़ा राज

WWE दिग्गज द अंडरटेकर(the-undertaker) इस समय काफी लगातार सुर्खियों में है। लगभग दशकों से द अंडरटेकर WWE का हिस्सा रहे हैं। द अंडरटेकर कई बड़े दिग्गजों के साथ काम कर के इतिहास रचा है। द अंडरटेकर का WWE में कैरेक्टर हमेशा फैंस को पसंद आया है। रिंग में द अंडरटेकर काफी अच्छे, बुरे औऱ मजाकिया पल गुजारे हैं। अभी भी वो WWE में काफी एक्टिव हैं। लगातार इस समय द अंडरटेकर इंटरव्यू दे रहे हैं और अपने करियर के बारे में बता रहे हैं। ऑफ्टर द बेल पॉडकास्ट में कोरी ग्रेव्स से द अंडरटेकर ने बात की। द अंडरटेकर ने यहां पर द ग्रेट खली के साथ हुए मजाकिया मोमेंट के बारे में जिक्र किया। ये मजाकिया बात 6 मैन टैग टीम मैच के दौरान की है।

Ad

ये भी पढ़ें-5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें 2020 में सबसे ज्यादा जीत मिली हैं

द अंडरटेकर ने मजाकिया मोमेंट के बारे में क्या कहा?

द अंडरटेकर ने इस मैच में हुए मोमेंट के बारे में कहा,

मै खली के साथ रिंग में था और उन्होंने मेरे सिर पर इतने जोर से मारा कि मैं नीचे गिर पड़ा। हमारे कॉर्नर में खड़े एक आदमी ने खली से कुछ कहा, इसके बाद खली उनके कॉर्नर में चले गए। खलछ कॉर्नर में थोड़ी देर खड़े रहने के बाद पीछे आने लगे और वह मेरी तरफ बढ़ रहे थे, मै उस वक्त यह चाहता था कि उन्हें किसी तरह याद दिला सकूं कि मैं उनके पीछे हूं। खली मेरे ऊपर पैर ना रख दे इसके लिए मैंने उनकी एड़ी को जोर से दबाया और वह अचानक से चीखते हुए नीचे गिर पड़े। मैने अपने कॉर्नर में देखा और सभी हंसने लगे।

भारतीय रेसलर द ग्रेट खली और WWE दिग्गज द अंडरटेकर के बीच कई ऐतिहासिक मैच हुए है। साल 2006 में जब द ग्रेट खली ने डेब्यू किया था तभी से द अंडरटेकर के साथ उनकी फ्यूड शुरू हो गई थी। यहीं नहीं द अंडरटेकर के खिलाफ द ग्रेट खली को जीत भी मिली। इस मोमेंट को द ग्रेट खली भी हमेशा याद रखते हैं। एक समय में द ग्रेट खली मेन रोस्टर के सबसे बड़े सुपरस्टार हुआ करते थे। उन्होंने कई यादगार पल फैंस को दिए है। द अंडरटेकर और द ग्रेट खली की स्टोरीलाइन को हमेशा ऐतिहासिक माना जाता है। दोनों के बीच यादगार मुकाबले हुए है। इन्हीं में से एक मजाकिया किस्सा यहां पर शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-3 दिग्गज सुपरस्टार्स जिन्हें 2020 में WWE से रिटायरमेंट ले लेनी चाहिए और 3 जिन्हें नहीं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications