WWE में Roman Reigns के भाइयों की बड़ी उपलब्धि, मिली खुशियों की सौगात, जाहिर की मजेदार प्रतिक्रिया

WWE
द उसोज़ को लेकर खास खबर (Photo: WWE.com)

The Usos Featured WWE 2K25 Cover: WWE द्वारा हर साल अपने गेम को लॉन्च किया जाता है। इसके कवर पर अलग-अलग स्टार्स को जगह दी जाती है। WWE 2K25 गेम के कवर स्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) हैं। अब उनके भाइयों द उसोज़ को लेकर भी अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें जे और जिमी उसो को भी कवर पर फीचर किया गया है। इस खुशखबरी के बाद दोनों की शानदार प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। ये धमाकेदार वीडियो गेम 14 मार्च, 2025 को रिलीज होने वाला है।

Ad

इंस्टाग्राम पर "WWEGames" अकाउंट ने जिमी और जे उसो का एक खास वीडियो साझा किया, जिसमें दोनों ने अपने आगामी गेम के कवर का खुलासा किया। रोमन रेंस मुख्य कवर रेसलर हैं लेकिन परचेज के लिए ब्लडलाइन एडिशन भी उपलब्ध है। उसोज़ ये देखकर बहुत खुश हुए कि उन्हें दिखाया गया है। जिमी ने कहा कि सपने सच होते हैं। एक तरह से कहा जाए तो WWE द्वारा दोनों स्टार्स को खुशियों की सौगात दी गई है। आप इस पोस्ट को नीचे देख सकते हैं।

Ad

जे उसो पिछले एक साल से कंपनी में जबरदस्त काम कर रहे हैं। उन्होंने खुद को सिंगल्स स्टार के रूप में स्थापित कर लिया है। सबसे बड़ी बात ये है कि फैंस का उन्हें पूरा समर्थन प्राप्त है। जहां भी वो जाते हैं वहां पर उन्हें प्यार मिलता है। हाल ही में जे ने मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर इतिहास रच दिया था। उन्होंने अपने करियर में पहली बार ये कारनामा किया। मुकाबले के अंत में उन्होंने दिग्गज जॉन सीना को एलिमिनेट किया था। ये उनके लिए बहुत बड़ा पल था। सीना ने भी बाद में रिंग में आकर उन्हें गले लगाया और उनके प्रति सम्मान जाहिर किया।

WWE WrestleMania 41 में जे उसो का होगा बड़ा मुकाबला

WrestleMania 41 में गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जे उसो के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में जे ने गुंथर को अपने प्रतिद्वंदी के रूप में चुना। इन दोनों के बीच पहले भी मुकाबले हो चुके हैं। जे के पास इस बार मेगा इवेंट में वर्ल्ड चैंपियन बनने का सुनहरा मौका होगा। अपने 15 साल के करियर में आजतक वो ये उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए हैं। WWE द्वारा अब उन्हें बड़ा मौका दिया जा सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications