3 सुपरस्टार जो रॉयल रंबल 2019 जीत सकते हैं

Neeraj
Enter caption

रॉयल रंबल साल का पहला PPV है और यह सबसे रोमांचक PPV में से एक है। रॉयल रंबल पर रॉ और स्मैकडाउन लाइव दोनों ब्रांड के सुपरस्टार्स हिस्सा लेते हैं। पहला रॉयल रंबल 1988 में आयोजित किया गया था।

Ad

इस PPV के मुख्य आकर्षण का केंद्र बैटल रॉयल मैच होता है जिसमें रैसलर्स एक-दूसरे को रिंग से एलिमिनेट करते हैं और आखिर तक बचा रहने वाला सुपरस्टार विजेता होता है। इसके परिणामस्वरूप विजेता के रैसलमेनिया पर खिताबी जंग लड़ने का मौका मिलता है।

रॉयल रंबल आम तौर पर 30 लोगों का बैटल रॉयल मैच होता है। हालांकि 2011 में यह 40 लोगों का बैटल रॉयल मैच थी जिसे अल्बर्टो डेल रियो ने जीता था। काफी सारे बड़े सुपरस्टार्स ने पिछले 30 सालों में रॉयल रंबल जीता है और रैसलमेनिया पर इतिहास रचा है।

शिंस्के नाकामुरा ने रॉयल रंबल जीतकर रैसलमेनिया 34 पर एजे स्टाइल्स का सामना किया था। आइए एक नजर डालते हैं उन तीन सुपरस्टार्स पर जो रॉयल रंबल जीत सकते हैं।

#3 ड्रू मैकइंटायर

Enter caption

अगले साल रॉयल रंबल मैच जीतने के लिए ड्रू मैकइंटायर बिना किसी बहस के फेवरेट रैसलर हैं। TLC पर उन्होंने फिन बैलर के साथ अदभुत मुकाबला लड़ा था लेकिन डॉल्फ जिगलर द्वारा मैच में खलल डालने की वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जनवरी में रॉयल रंबल मैच जीतने के लिए मैकइंटायर पूरी काबिलियत रखते हैं।

Ad

WWE के साथ मैकइंटायर का पहला सफर बहुत सफल नहीं रहा था और कंपनी ने 2014 में उन्हें रिलीज भी कर दिया था। WWE से जाने के बाद उन्होंने कई प्रमोशन पर फाइट लड़ी और खुद का नाम बनाया। 2017 में मैकइंटायर ने WWE में वापसी की और NXT टाइटल जीता। इस साल उन्होंने मेन रोस्टर पर वापसी की और कंपनी के टॉप रैसलर बने। मैकइंटायर यूनिवर्सल चैंपियन को चैलेंज कर सकते हैं।

Get WWE News in Hindi Here

#2 फिन बैलर

Enter caption

रॉयल रंबल जीतने वालों की लिस्ट में फिन बैलर भी काफी आगे चल रहे हैं। बैलर ने TLC पर मैकइंटायर को हराया था और रॉयल रंबल के लिए अपना मोमेंटम बना लिया है। लगभग दो साल के ज़्यादा समय से बैलर टाइटल की रेस से बाहर हैं लेकिन रॉयल रंबल जीतकर वह टाइटल मुकाबला लड़ने का मौका हासिल कर सकते हैं।

Ad

जापान में बैलर काफी बड़ा नाम थे और इसीलिए WWE ने उन्हें 2014 में साइन किया था। बैलर ने अपने WWE करियर की शुरूआत भी शानदार तरीके से की थी। बैलर NXT टाइटल जीतने के साथ सबसे लंबे समय तक NXT चैंपियन बने रहे।

2016 में उन्होंने अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया और अपने डेब्यू फाइट में ही रोमन रेंस को हराया। वह पहले यूनिवर्सल चैंपियन भी बने थे। हालांकि चोट लगने के कारण उन्हें अपना टाइटल गंवाना पड़ा और फिर चोट से वापसी के बाद उन्हें अच्छा पुश नहीं दिया गया है।

#1 सैथ रॉलिंस

Enter caption

रॉयल रंबल जीतने के लिए सैथ रॉलिंस सबसे उचित रैसलर हैं और उन्हें इस लिस्ट में पहला स्थान दिया जा रहा है। रॉलिंस ने TLC पर भले ही डीन एंब्रोज़ के खिलाफ अपना इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल गंवा दिया लेकिन उनका मुकाबला शानदार था।

Ad

वर्तमान समय में रॉलिंस WWE के बेस्ट सुपरस्टार्स में से एक हैं और वह रेड ब्रांड के सबसे खास टाइटल यूनिवर्सल चैंपियन के हकदार हैं। रॉलिंस का करियर शानदार रहा है और उन्होंने WWE में काफी ज़्यादा सफलता हासिल की है। रॉलिंस पहले NXT चैंपियन थे।

उन्होंने द शील्ड के साथ अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था और उन्हें काफी ज़्यादा पसंद किया गया। हालांकि उनका सिंगल्स करियर काफी ज़्यादा सफल रहा है और उन्होंने कई टाइटल जीते हैं। रॉलिंस ने दो बार इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल, एक बार US टाइटल, दो बार WWE टाइटल और चार बार टैग टीम टाइटल जीता है। उन्होंने 2014 में मनी इन द बैंक भी जीता था लेकिन रॉयल रंबल नहीं जीत पाए हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications