3 खूबसूरत विमेंस WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने साथी रेसलर से सगाई होने के बाद रिश्ता तोड़ा

Ujjaval
कुछ विमेंस स्टार्स ने सगाई तोड़ी है (Photo: NikkiAndBrie X & WWE.com)
कुछ विमेंस स्टार्स ने सगाई तोड़ी है (Photo: NikkiAndBrie X & WWE.com)

Womens Stars Called Off Engagement: WWE में कई सारी खूबसूरत विमेंस स्टार्स हैं, इसमें से कुछ स्टार्स की शादी हो चुकी है, तो कुछ इस समय सिंगल हैं। इसी बीच कई रेसलर्स ने सगाई की हुई है। रेसलर्स का साथी स्टार की ओर आकर्षित होना और उन्हें डेट करना आम बात है। कई बार ऐसा देखने को मिला है और बाद में उनके रिश्ते शादी में बदल गए। कुछ ने इसी बीच ब्रेकअप किया लेकिन चुनिंदा स्टार्स सगाई करने के बाद अलग हो गए। इस आर्टिकल में हम 3 खूबसूरत विमेंस WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने साथी रेसलर से सगाई होने के बाद रिश्ता तोड़ा।

Ad

3- WWE दिग्गज जॉन सीना और निकी बैला ने सगाई तोड़ दी थी

youtube-cover
Ad

निकी बैला को WWE इतिहास की सबसे खूबसूरत विमेंस रेसलर्स में गिना जा सकता है। बैला ने हाल ही में विमेंस Royal Rumble मैच में वापसी की थी और संकेत दिए थे कि वो आगे भी रिंग में नज़र आने वाली हैं। बता दें कि निकी काफी सालों तक जॉन सीना के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने 2012 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और वो काफी जल्दी फैंस के बीच लोकप्रिय हो गए। WrestleMania 33 में उन्होंने साथ मिलकर भी काम किया और मिज़-मरीस को मिक्स्ड टैग टीम मैच में हराया।

मुकाबले में बाद जॉन ने निकी को प्रपोज किया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। दोनों की इसी के साथ सगाई हो गई और फैंस बेहद खुश थे। मई 2018 में दोनों शादी करने वाले थे लेकिन एक महीने पहले उन्होंने अलग होने का फैसला किया। दोनों ने अपनी सगाई तोड़ दी। इसके बाद वो अपनी-अपनी राह पर निकल गए। जॉन ने शे शारियटज़देह से शादी की, तो वहीं निकी बैला ने आर्टेम चिगविंटसेव से शादी की थी लेकिन उनका तलाक हो गया

2- पूर्व WWE विमेंस चैंपियन बेली लंबे रिलेशनशिप में थीं

Ad

बेली मौजूदा समय में WWE की सबसे बड़ी विमेंस स्टार्स में से एक हैं। वो अपने रेसलिंग करियर में काफी सफल रही हैं। बेली काफी सालों तक AEW स्टार आरोन सोलो के साथ रिलेशनशिप में थीं। 2012 से दोनों साथ थे और 2016 में उन्होंने सगाई करने का फैसला किया। बेली WWE का हिस्सा थीं, वहीं आरोन इंडिपेंडेंट सर्किट पर काम कर रहे थे।

आरोन ने 2020 में AEW में कदम रखा, वहीं बेली WWE में बवाल मचा रही थीं। बेली और आरोन इसके बाद भी कई बार साथ में नज़र आए। 2021 में दोनों ने सगाई के 5 साल बाद अलग होने का फैसला किया और अपनी इंगेजमेंट तोड़ दी। इसके बाद से बेली सिंगल हैं और उनके रिलेशनशिप को लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आती हैं।

1- WWE स्टार एलेक्सा ब्लिस ने बडी मैथ्यूज़ के साथ सगाई तोड़ दी थी

youtube-cover
Ad

एलेक्सा ब्लिस WWE की सबसे खूबसूरत विमेंस स्टार्स में से एक हैं और Royal Rumble 2025 में उनकी वापसी हुई है। ब्लिस ने कुछ साल पहले रायन कब्रेरा से शादी की थी और इसके बाद से वो साथ हैं। ब्लिस इसके पहले पूर्व WWE स्टार बडी मैथ्यूज़ के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने NXT में एक ही फैक्शन में काम किया था और फिर वो रिलेशनशिप में आ गए।

एलेक्सा और बडी ने इसके बाद 2017 में सगाई कर ली और इसके बारे में ऑफिशियल तौर पर भी बताया। हालांकि, एक साल बाद उन्होंने सगाई तोड़ दी और वो अलग हो गए। इन सभी चीजों के बावजूद वो अभी भी अच्छे दोस्त हैं। बता दें कि ब्लिस की तरह ही बडी ने भी शादी कर ली। उन्होंने मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली को डेट करना शुरू किया था और पिछले साल ही वो शादी के बंधन में बंध गए।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications