3 बड़े बदलाव जो Roman Reigns में WWE में वापसी के बाद देखने को मिल चुके हैं 

WWE, Roman Reigns, Solo Sikoa, The Usos,
WWE फैंस रोमन रेंस को नए रूप में देखकर खुश हैं (Photo: WWE.com)

Changes In Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE में वापसी के बाद से नए कैरेक्टर में दिखाई दे रहे हैं। फैंस रोमन को बेबीफेस के रूप में काफी पसंद कर रहे हैं। फेस बनने की वजह से रेंस ने अपनी कुछ बुरी आदतों को भी छोड़ दिया है। इसके अलावा असली ट्राइबल चीफ ने WWE में कुछ नई चीजें करना शुरू कर दिया है। इस वजह से पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन को कुछ नुकसान भी झेलने पड़े हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े बदलावों का जिक्र करने वाले हैं जो कि रोमन रेंस में WWE में वापसी के बाद देखने को मिल चुके हैं।

Ad

3- रोमन रेंस ने WWE में अपने मैच के दौरान चीटिंग करना बंद कर दिया है

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस हील के रूप में जमकर चीटिंग किया करते थे और वो अपने अधिकतर मैच बाहरी दखल से जीता करते थे। हालांकि, रोमन ने रिटर्न के बाद चीटिंग बंद कर दी है। बता दें, जिमी उसो ने Bad Blood में वापसी करके टोंगा ब्रदर्स को मैच में दखल देने के लिए सबक सिखाया था।

इस वजह से ही रोमन रेंस अपनी टीम को जीत दिला पाए थे। हालांकि, Crown Jewel में रोमन या द उसोज़ में से कोई भी असली ब्लडलाइन को चीटिंग से रोक नहीं पाया था। यह चीज़ मुकाबले में रेंस की हार का कारण बनी थी। यह कहना गलत नहीं होगा कि सोलो सिकोआ और उनके ग्रुप ने चीटिंग करने के मामले में रोमन रेंस और उनके असली ब्लडलाइन की जगह ले ली है।

2- रोमन रेंस WWE में बातों से झगड़ा सुलझाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे चुके हैं

Ad

जब रोमन रेंस WWE में हील हुआ करते थे तो वो मारपीट से ही झगड़ा सुलझाने की कोशिश किया करते थे। हालांकि, रोमन वापसी के बाद से ही काफी शांत नज़र आ रहे हैं। यही नहीं, रेंस नए ब्लडलाइन के खिलाफ बातों से झगड़ा सुलझाने की कोशिश कर चुके हैं।

बता दें, असली ट्राइबल चीफ ने SmackDown के एक एपिसोड के दौरान सोलो सिकोआ को एक्नॉलेज करके उनके साथ झगड़ा खत्म करना चाहा था। हालांकि, सोलो ने अपनी बातों से रोमन रेंस को गुस्सा दिला दिया था। यही नहीं, सिकोआ चाहते थे कि रोमन उन्हें अपने ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज करें। इस वजह से दोनों स्टार्स की बीच दुश्मनी खत्म नहीं हो पाई।

1- रोमन रेंस WWE में अपने भाइयों पर अथॉरिटी जमाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं

Ad

रोमन रेंस अतीत में कई मौकों पर अपने भाइयों को उनके एक्नॉलेज करने के लिए कहते हुए दिखाई दिए थे। इस चीज के जरिए वो अपने भाइयों पर अथॉरिटी जमाने की कोशिश करते थे। यही नहीं, रोमन भाइयों के उनके द्वारा दिया काम पूरा नहीं करने पर उनपर गुस्सा करने से भी पीछे नहीं हटते थे।

अब रेंस ने ऐसा करना बंद कर दिया है। यही नहीं, उन्होंने SmackDown के एक एपिसोड में फैंस को जिमी उसो को एक्नॉलेज करने को कहा था। इसके अलावा जे ने SmackDown में उनके और जिमी के लिए ब्लडलाइन में रोमन रेंस के बराबर के दर्जे की मांग की थी। रोमन इस चीज के लिए भी तैयार हो गए हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications