WWE SummerSlam 2024 में होने वाले 3 बड़े मुकाबले जिनमें सुपरस्टार्स को उनके साथियों द्वारा धोखा मिल सकता है

WWE
WWE SummerSlam 2024 में फैंस को मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज (Photo: WWE.com)

Superstars Can Betray Their Teammates SummerSlam: WWE SummerSlam 2024 का आयोजन 3 अगस्त को होगा। इस प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए कंपनी ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है। आप सभी को पता है कि हमेशा समर की सबसे बड़ी पार्टी में ऐसी चीजें होती हैं जो यादगार बन जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा देखने को मिल सकता है।

Ad

SummerSlam 2024 में कुछ ऐसे मुकाबले भी होंगे जिनमें चौंकाने वाले चीजें फैंस को देखने को मिल सकती हैं। कुछ स्टार्स बड़ा धोखा भी खा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़े मुकाबलों की बात करेंगे जिनमें रेसलर्स को उनके साथियों द्वारा धोखा मिल सकता है।

#3 क्या WWE SummerSlam 2024 में नाया जैक्स को मिलेगा बड़ा धोखा?

Ad

SummerSlam 2024 में बेली अपनी WWE विमेंस चैंपियनशिप को नाया जैक्स के खिलाफ डिफेंड करेंगी। अभी तक इनकी राइवलरी शानदार रही है। नाया टाइटल हासिल करने का दावा कर चुकी हैं। हालांकि, उन्हें बड़ा झटका भी लग सकता है।

टिफनी स्ट्रैटन ने हाल ही में विमेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच जीतकर ब्रीफकेस अपने नाम किया। टिफनी और नाया साथ में काम कर रही हैं। SummerSlam में जैक्स को टिफनी द्वारा बड़ा धोखा मिल सकता है। वो उन्हें धराशाई कर बेली के ऊपर ब्रीफकेस कैश-इन कर सकती हैं।

#2 क्या डेमियन प्रीस्ट अपनी WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप गंवा देंगे?

Ad

SummerSlam 2024 में प्रीस्ट अपने टाइटल को गुंथर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इन दोनों की राइवलरी खतरनाक हो गई है। मौजूदा रिपोर्ट्स की मानें तो गुंथर इस बार नए चैंपियन बन सकते हैं। प्रीस्ट को उनके एक खास साथी द्वारा धोखा मिल सकता है और वो फिन बैलर हैं।

पिछले कुछ समय से डेमियन और बैलर के बीच चीजें सही नहीं रहीं हैं। कई बार ऐसा लगा कि दोनों बहुत जल्द एक-दूसरे के दुश्मन बन जाएंगे। SummerSlam में ऐसा देखने को मिल सकता है। बैलर धोखा देकर डेमियन के ऊपर अटैक कर सकते हैं। इसके बाद दोनों की राइवलरी शुरू हो सकती है।

#1 WWE SummerSlam 2024 में जेकब फाटू सभी को चौंका सकते हैं

Ad

SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मैच में रोमन रेंस की दखलअंदाजी की संभावना लग रही है है। वो वापसी कर नई ब्लडलाइन को धराशाई कर सकते हैं। सिकोआ को अब तक सबसे ज्यादा मजबूती जेकब फाटू से मिली है। उन्होंने अपनी ताकत से कोडी, रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस का बुरा हाल किया है।

SummerSlam में फाटू बड़ा गेम खेल सकते हैं। वो सिकोआ को धोखा देकर रोमन के साथ जा सकते हैं। वैसे पहले कई बार जेकब ने रेंस की तारीफ की है और उन्हें असली ट्राइबल चीफ बताया है। हालांकि, कुछ समय पहले उन्होंने रोमन को लेकर किए गए ट्वीट को डिलीट कर दिया था। इसे एक तरह से माइंडगेम्स भी कहा जा सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications