3 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE में अब रोमन रेंस की वापसी के बाद अपना धमाकेदार रिटर्न कर सकते हैं

WWE में कुछ वापसी बेहद शानदार होती हैं (Photo: WWE.com)
WWE में कुछ वापसी बेहद शानदार होती हैं (Photo: WWE.com)

Superstars return after Roman Reigns: WWE में सुपरस्टार्स का कुछ समय के लिए रिंग से दूर होना और फिर वापस आना बेहद आम बात है। यह किसी स्टोरी, चोट या किसी अन्य कारण से हो सकता है। फैंस हमेशा ही सुपरस्टार्स की वापसी को पसंद करते हैं और यह सिलसिला हर समय एक जैसा ही रहता है।

Ad

SummerSlam 2024 में भी फैंस को ऐसी ही एक वापसी रोमन रेंस के रूप में देखने को मिली थी। ऐसे में यह उम्मीद बढ़ जाती है कि कई अन्य सुपरस्टार्स भी वापसी कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जो WWE में अब रोमन रेंस की वापसी के बाद अपना रिटर्न कर सकते हैं।

#3 शार्लेट फ्लेयर काफी समय से WWE से दूर हैं और वापस आ सकती हैं

Ad

8 दिसंबर 2023 वाले SmackDown एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर का सिंगल्स मुकाबला ओस्का से हो रहा था। इस मैच के दौरान उन्होंने एक मूव लगाने का प्रयास किया जिसमें वह चोटिल हो गई थीं। इसकी जांच के बाद मालूम पड़ा था कि वह अपने ACL को चोटिल कर बैठी हैं।

वह इस समय रिकवर कर रही हैं और अगर वह वापस आती हैं तो यह संभव है कि SummerSlam 2024 में जो हुआ, उसके बाद शार्लेट अपनी दोस्त बेली के साथ मिलकर WWE विमेंस चैंपियन नाया जैक्स और उनकी साथी टिफनी स्ट्रैटन के खिलाफ लड़ सकती हैं।

#2 जिमी उसो को वापस आने पर WWE फैंस से जबरदस्त प्यार मिलेगा

youtube-cover
Ad

जिमी उसो को WrestleMania XL के बाद वाले SmackDown में हुए हमले के चलते रिंग में नहीं देखा गया है। वह इसके कारण चोटिल हो गए थे लेकिन अब वह ठीक हैं। ऐसे में वह वापसी कर सकते हैं। उनकी वापसी की उम्मीद इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि रोमन रेंस वापस आ चुके हैं।

जिमी की वापसी इसलिए खास होगी क्योंकि उनकी एक स्टोरी सोलो सिकोआ और टामा टोंगा के हमले के बाद हो सकती थी, जो चोट के चलते नहीं हो पाई थी। अब एक बड़ा सवाल यहां यह खड़ा होता है कि WWE क्या रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच में एक स्टोरी करना चाहेगी या फिर रोमन रेंस और उनकी ब्लडलाइन का मुकाबला सोलो और उनकी नई ब्लडलाइन से होगा।

#1 एलेक्सा ब्लिस को सभी WWE फैंस बहुत मिस करते हैं

youtube-cover
Ad

एलेक्सा ब्लिस ने आखिरी बार 2023 Royal Rumble में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। वह इसके बाद से रिंग से दूर हैं और इस दौरान उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया है। उनकी वापसी के कयास लगते रहते हैं लेकिन फैंस ने उन्हें टीवी पर पिछले साल Royal Rumble के बाद से नहीं देखा है।

वह चाहें तो Wyatt Sick6 का हिस्सा बनकर Raw में फैंस का मनोरंजन कर सकती हैं। Raw की विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप वाली स्टोरी में अभी लिव मॉर्गन और रिया रिप्ली अच्छी स्टोरी का हिस्सा हैं, तो वहां उनका दखल नहीं होगा। एलेक्सा चाहें तो SmackDown में आकर नई WWE विमेंस चैंपियन नाया जैक्स के साथ स्टोरी शुरू कर सकती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications