3 धमाकेदार चीज़ें जो सीएम पंक की WWE Raw में वापसी के दौरान हो सकती हैं

Ujjaval
WWE Raw में सीएम पंक की वापसी पर सभी की नज़र (Photo: WWE.com)
WWE Raw में सीएम पंक की वापसी पर सभी की नज़र (Photo: WWE.com)

Things Can Happen During CM Punk Return Raw: WWE Raw के अगले एपिसोड पर सभी की नज़रें हैं। इस शो में सीएम पंक (CM Punk) की वापसी होने वाली है। वो मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2024) में सरप्राइज अपीयरेंस देते हुए नज़र आए थे और वो इसके बाद हुए Raw में भी मौजूद थे। पिछले हफ्ते पीयर्स ने बेस्ट इन द वर्ल्ड को नहीं आने की सलाह दी थी लेकिन इस हफ्ते वो नज़र आएंगे।

SummerSlam 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट करीब है। इसी वजह से सीएम पंक के हर एक कदम पर फैंस की नज़र है। Raw में सीएम पंक के सैगमेंट के दौरान कई अलग-अलग तरह की चीज़ें होने की संभावना है। इस आर्टिकल में हम 3 चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं, जो सीएम पंक की Raw में वापसी के दौरान हो सकती हैं।

3- Raw के एपिसोड में WWE दिग्गज सीएम पंक बताएं कि वो क्लियर हो गए हैं

youtube-cover

सीएम पंक ने अपना आखिरी मैच Royal Rumble 2024 में लड़ा था। इसके बाद से वो चोट के कारण एक्शन से दूर हैं। पंक को रिंग से दूर हुए काफी समय हो गया है और ऐसा लग रहा है कि उनकी रिंग में वापसी अब करीब है। पंक Raw के एपिसोड में फैंस को बड़ी खुशखबरी देते हुए नज़र आ सकते हैं।

बेस्ट इन द वर्ल्ड WWE Raw के एपिसोड की शुरुआत कर सकते हैं। इसी बीच वो प्रोमो कट करते हुए अपनी चोट को लेकर बात कर सकते हैं। इसी बीच पंक बता सकते हैं कि उनकी चोट अब ठीक हो गई है और उन्हें मेडिकल टीम द्वारा लड़ने के लिए क्लियर कर दिया गया है। अगर ऐसा कुछ होता है, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होगा।

2- WWE स्टार सैथ रॉलिंस आकर सीएम पंक को मैच लड़ने के लिए चैलेंज करें

youtube-cover

सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच महीनों से दुश्मनी चल रही है। पिछले कुछ हफ्तों से सैथ रॉलिंस भी इसमें शामिल हो गए हैं। कई लोगों को लग रहा है कि इन तीनों स्टार्स के बीच SummerSlam 2024 में ट्रिपल थ्रेट मैच हो सकता है। आपको बता दें कि सैथ के गेस्ट रेफरी बनने की भी संभावना है।

इन सभी चीज़ों के बावजूद Raw में सैथ रॉलिंस द्वारा बड़े मैच का प्रस्ताव रखा जा सकता है। वो रिंग में आकर सीएम पंक को कंफ्रंट कर सकते हैं। इसी बीच वो सीएम पंक को SummerSlam प्रीमियम लाइव इवेंट में लड़ने के लिए चैलेंज दे सकते हैं। विजनरी बता सकते हैं कि मैकइंटायर इस समय सस्पेंड हैं, इसी वजह से बेस्ट इन द वर्ल्ड को उनके (सैथ रॉलिंस) खिलाफ ही रिंग में लड़ते हुए नज़र आना चाहिए।

1- WWE द्वारा सस्पेंडेड ड्रू मैकइंटायर आकर सीएम पंक पर हमला करें

youtube-cover

सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर को एडम पीयर्स द्वारा अभी तक दूर रखने की कोशिश की गई है। मैकइंटायर अभी भी सस्पेंडेड हैं। इसके बावजूद वो WWE Raw के अगले एपिसोड में नज़र आ सकते हैं। इसकी संभावना काफी ज्यादा है। सीएम पंक के प्रोमो सैगमेंट के दौरान मैकइंटायर पीछे से आकर उनपर हमला कर सकते हैं। इसी बीच उन्हें रोकने के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स और ऑफिशियल की एंट्री भी हो सकती है।

ड्रू मैकइंटायर का मुख्य लक्ष्य सिर्फ यहां पर हमला करना ही नहीं बल्कि मैच के लिए चैलेंज देना भी हो सकता है। एडम पीयर्स ने पिछले हफ्ते कहा था कि अगर ड्रू दोनों रेफरी से माफी मांग लेते हैं, तो फिर उन्हें सीएम पंक के खिलाफ मैच मिल जाएगा। स्कॉटिश स्टार ने ऐसा नहीं किया और इसी वजह से उस समय मैच ऑफिशियल नहीं हुआ। हमला करने के बाद ड्रू इस हफ्ते खुद ही पंक को मैच के लिए चैलेंज दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications