3 जबरदस्त चीज़ें जो Roman Reigns की गैरमौजूदगी में Bloodline फैक्शन WWE में कर सकता है

WWE दिग्गज रोमन रेंस के ना मौजूद होने पर द न्यू ब्लडलाइन क्या करेगी (Photos: WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस के ना मौजूद होने पर न्यू ब्लडलाइन क्या करेगा? (Photos: WWE.com)

Things The Bloodline Can Do in Roman Reigns Absence: रोमन रेंस (Roman Reigns) जब WWE समरस्लैम (SummerSlam 2024) के दौरान नज़र आए थे, तो उन्होंने सोलो सिकोआ की सुपरमैन पंच और स्पीयर से हालत खराब कर दी थी। उन्होंने ऐसा ही उसके बाद हुए SmackDown में भी किया था, लेकिन हालिया एपिसोड में उनकी हालत खराब हो गई थी। ऐसी संभावना है कि वह अब कुछ समय के लिए रिंग से दूर रहेंगे। अगर ऐसा होता है तो आइए एक नज़र डालते हैं उन तीन चीज़ों पर जो WWE दिग्गज रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में न्यू ब्लडलाइन कर सकता है।

#3 Jimmy Uso वापस आकर नए Bloodline से WWE में दुश्मनी शुरू कर सकते हैं

सोलो सिकोआ ने WrestleMania XL के बाद हुए SmackDown में WWE डेब्यू कर रहे टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो पर हमला कर दिया था। इसके चलते जिमी चोटिल हो गए थे और तबसे ही रिंग से दूर हैं। वह अब फिट हैं और रिंग में वापसी के लिए क्लियर किए जा चुके हैं।

यह संभव है कि वह टामा टोंगा और जेकब फाटू के WWE टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंस वाले मैच में नज़र आएं। वह ऐसा करके द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को फायदा पहुंचा सकते हैं। ऐसा करके WWE असली ब्लडलाइन के वापस साथ आने के संकेत दे सकती है।

#2 WWE Bash in Berlin 2024 में केविन ओवेंस vs कोडी रोड्स मैच का मज़ा खराब कर सकती है न्यू ब्लडलाइन

केविन ओवेंस Bash in Berlin 2024 में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स से उनकी चैंपियनशिप जीतने का प्रयास कर रहे होंगे। सोलो सिकोआ भी SummerSlam 2024 में जेकब फाटू के हमले के बाद कोडी से टाइटल छीनने वाले थे, जब रोमन रेंस ने उनका सपना तोड़ दिया।SummerSlam 2024 के बाद हुए SmackDown में सोलो ने एक टाइटल रीमैच की डिमांड की थी।

इसे रोड्स ने यह कहकर नकार दिया था कि उन्हें इसके लिए मौका कमाना होगा। अब अगर Bash in Berlin 2024 में द न्यू ब्लडलाइन हमला करके मैच को नो DQ में खत्म कर देगी, तो Bad Blood 2024 में एक Hell in a Cell मैच में द अमेरिकन नाइटमेयर सच में नए ट्राइबल चीफ से लड़ सकते हैं।

#1 Solo Sikoa अपनी न्यू Bloodline में WWE के कई मेंबर्स को जोड़ सकते हैं

जेकब फाटू के ना रहने पर रोमन रेंस ने पूरे द न्यू ब्लडलाइन की हालत खराब कर दी थी। सोलो इस बात पर ध्यान देंगे और वो कई अन्य मेंबर्स को इसका हिस्सा बना सकते हैं। WWE के साथ साइन कर चुके हिकुलियो इस ग्रुप का हिस्सा बन सकते हैं, साथ ही वो ज़िला फाटू को भी शामिल कर सकते हैं।

इस ग्रुप में एक वाइजमैन की कमी है और उसको रिकिशी के जरिए पूरा किया जा सकता है। उन्होंने खुद इस ग्रुप को ज्वॉइन करने की इच्छा जताई है। WWE दिग्गज, सोलो सिकोआ के रियल लाइफ में पिता हैं, तो यह जोड़ी बहुत अच्छी रहेगी। रिकिशी के पास सालों का अनुभव है, जो न्यू ब्लडलाइन के बहुत काम आएगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now