3 मौजूदा सुपरस्टार्स जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे कि उन्होंने चुपचाप WWE से रिटायरमेंट ले लिया है

WWE
पढ़िए लिस्ट में किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Superstars Quietly Retired: WWE सुपरस्टार्स का करियर अक्सर योजना के अनुसार नहीं चलता है। उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कभी-कभी इंजरी किसी रेसलर का करियर पहले ही खत्म कर देती है। कई सुपरस्टार्स को समय से पहले ही रिटायरमेंट का ऐलान करना पड़ा। जॉन सीना (John Cena) ने कह दिया है कि अगले साल वो रिटायर हो जाएंगे। इसके बाद वो बैकस्टेज में बड़ा रोल निभा सकते हैं। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन मौजूदा सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे कि उन्होंने चुपचाप WWE से रिटायरमेंट ले लिया है।

Ad

#3 इंजरी के कारण जेसन जॉर्डन का WWE करियर खत्म हो गया

youtube-cover
Ad

जेसन जॉर्डन ने एक वक्त अपने काम से सभी का दिल जीत लिया था। उनकी और चैड गेबल की जोड़ी ने खूब नाम कमाया। दोनों ने NXT टैग टीम चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया। कंपनी ने साल 2017 में जॉर्डन को कर्ट एंगल के खोए हुए बेटे के रूप में पेश करके आगे बढ़ाने का प्रयास किया।

दुर्भाग्य से 29 साल की उम्र में गर्दन की चोट के कारण जेसन जॉर्डन का रिंग करियर एक साल बाद खत्म हो गया। उन्होंने Royal Rumble 2018 के बाद से किसी भी मैच में हिस्सा नहीं लिया है। वो बैकस्टेज प्रोड्यूसर के रूप में काम कर रहे हैं। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने चुपचाप रिटायरमेंट ले लिया है।

#2 टाइटस ओ'नील को WWE द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गई है

youtube-cover
Ad

टाइटस ओ'नील का WWE सुपरस्टार के रूप में करियर शानदार रहा है। डैरेन यंग के साथ उनकी जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया। ओ'नील Greatest Royal Rumble 2018 में एंट्री के दौरान रिंग के नीचे गिर गए थे। उनकी इस गलती को फैंस आज भी याद करते हैं।

साल 2020 में टाइटस ओ'नील को वॉरियर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। रिंग से रिटायरमेंट लेने के बाद वो अब WWE के लिए ग्लोबल एम्बेसडर के रूप में काम करते हैं। टाइटस ने भी चुपचाप ही संन्यास लिया है। इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा।

#1 WWE ने टमीना को एक्टिव रोस्टर से हटा दिया था

youtube-cover
Ad

टमीना ने 24 मई, 2010 को Raw के एपिसोड में डेब्यू किया था। उन्होंने उस समय द उसोज़ के साथ काम किया, जो रियल लाइफ में उनके कजिन भाई हैं। टमीना ने WWE में कभी भी कोई सिंंगल्स टाइटल अपने नाम नहीं किया।

नटालिया के साथ मिलकर एक बार टमीना ने विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती है। इस साल की शुरूआत में खबर सामने आई थी कि कंपनी ने टमीना को एक्टिव रोस्टर की लिस्ट से हटा दिया है। पिछले साल नाया जैक्स ने संकेत दिया था कि Royal Rumble 2023 उनका अंतिम था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications