WWE इतिहास के 3 सबसे खतरनाक विलेन जिन्होंने अपने खतरनाक रूप से मेन रोस्टर में सभी का बुरा हाल किया 

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस (Photos: WWE.com)
WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस (Photos: WWE.com)

WWE History most Dangerous Viliian: WWE में कुछ रेसलर्स ऐसे होते हैं जो हर किरदार को बेहद ताकतवर तरीके से करते हैं। अगर ऐसा कोई एक विलेन होते हुए करे तो उससे डर लगना लाजमी है। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) हों, या फिर रोमन रेंस (Roman Reigns), इन्होंने जब भी कोई विलन वाला किरदार किया है तो उसमें लोगों को डर ही लगा है।

Ad

वैसे यह दोनों ही केवल इस विलेन वाले किरदार में लोगों को डराते हैं, ऐसा नहीं है। इस तरह का किरदार करने वाले काफी लोग हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे तीन बेहद खतरनाक विलेन के बारे में बताने वाले हैं जिनसे WWE इतिहास में सभी डरते हैं।

#3 ब्रॉक लैसनर से टक्कर लेना WWE में किसी के लिए आसान नहीं

youtube-cover
Ad

SummerSlam 2023 में आखिरी बार नजर आए ब्रॉक लैसनर ने अपने करियर में कई सुपरस्टार्स को बुरी तरह पीटा है और उनसे सभी डरते हैं। आप चाहें उनका और रोमन रेंस का वह मैच भी देख सकते हैं जहां उन्होंने SummerSlam 2022 में रिंग को ही उठा दिया था।

ब्रॉक के पास ना सिर्फ वह बॉडी है जिससे वह लोगों को डराते हैं बल्कि उनके पास F5 जैसा मूव सेट भी है जहां वह अपने विरोधी की हालत खराब कर देते हैं। उनके सुप्लेक्स के आगे तो किसी की भी मूव बेकार है। वह इन मूव्स के जरिए पूर्व WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले तक की हालत खराब कर चुके हैं। ब्रॉक लैसनर कंपनी के इतिहास के सबसे खतरनाक विलेन में से एक हैं।

#2 रोमन रेंस का तो पूरा हील टर्न ही WWE में सबसे खतरनाक है

youtube-cover
Ad

SummerSlam 2020 में जब रोमन रेंस एक गैप के बाद WWE में वापस आए तो वह हील बन गए थे। WWE में राज करने के इरादे से आए रोमन ने एक ट्राइबल चीफ वाला किरदार करना शुरू किया जो कि इतना खतरनाक था कि उनके आगे कोई नहीं टिक पाया।

रोमन ने अपने किरदार को और ताकतवर बनाने के प्रयास में अपने परिवाल के सदस्यों को भी नहीं छोड़ा। जे उसो से खुद को एक्नॉलेज के लिए जो रोमन रेंस ने लिमिट क्रॉस की उसे तो शायद ही कोई भूल सकता है। इसके अलावा जिमी उसो, सैमी ज़ेन, केविन ओवेंस, कोडी रोड्स जैसे स्टार्स भी उनके खतरनाक रूप का शिकार हो चुके हैं।

#1 WWE में रैंडी ऑर्टन ने बतौर विलेन

youtube-cover
Ad

रैंडी ऑर्टन WWE के ऐसे सुपरस्टार हैं जिनपर भरोसा करना आपके जीवन के लिए घातक हो सकता है। एक विलन के तौर पर वह इतने खतरनाक हैं कि उन्होंने अपने हर साथी को इसका अहसास कराया है।

एक समय पर उनकी स्टोरी ट्रिपल एच के साथ चल रही थी। इस दौरान ऐसा भी पल आया जहां उन्होंने द गेम को रिंग के किनारे हथकड़ी लगाई और उनकी पत्नी स्टैफनी मैकमैहन को किस कर लिया था। इससे ज्यादा विलेन वाला काम तो कौन ही कर सकता है। उन्होंने तो जॉन सीना के पिता पर भी रहम नहीं खाया था और अपना खतरनाक रूप का शिकार उन्हें भी बनाया था।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications