Former Champions Separated Life Partner 2024: WWE में आकर हर एक सुपरस्टार चैंपियनशिप जीतना और जल्दी आगे आना चाहता है। इसके लिए सुपरस्टार्स को मेहनत करनी होती है। कई सारे स्टार्स ने WWE में आकर चैंपियनशिप जीती है। रेसलर्स अपने निजी जीवन को अलग रखने का प्रयास करते हैं। हालांकि, कई बार उन्हें किसी कारण से लाइफ पार्टनर से अलग होना पड़ता है और वो अपने फैंस को इस बारे में जानकारी देते हैं। इस आर्टिकल में हम WWE के तीन पूर्व चैंपियन के बारे में बात करेंगे, जो 2024 में अपने जीवन साथी से अलग हो गए।3- पूर्व WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन रुसेव और उनकी पत्नी लाना अलग हो गए View this post on Instagram Instagram Postरुसेव इस समय मिरो नाम से काम करते हैं। WWE में उन्होंने रुसेव के तौर पर बेहतरीन काम किया और वो पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन भी हैं। रुसेव और लाना की जोड़ी से हर कोई परिचित होगा। दोनों की मुलाकात WWE में काम करने के दौरान हुई थी और फिर उन्होंने शादी करने का फैसला किया। दोनों की जोड़ी ऑन-स्क्रीन साथ नज़र आती थी और वो फैंस के बीच काफी फेमस कपल बन गए थे। रुसेव 2020 में WWE से रिलीज के बाद AEW का हिस्सा बन गए। बाद में लाना को भी रिलीज कर दिया गया।रुसेव और लाना का रिश्ता अच्छा चल रहा था। पिछले साल लाना और रुसेव के अलग होने की खबर आई थी। हालांकि, इस साल मार्च 2024 में TMZ की रिपोर्ट में लाना ने कन्फर्म कर दिया कि वो और रुसेव अलग हो गए हैं। दोनों के बीच रिलेशनशिप में 2023 और 2024 में काफी उतार चढ़ाव आए हैं। इसी वजह से उनके अलग होने का समय किसी को नहीं पता है। हालांकि, लाना ने 2024 में इस चीज़ को कन्फर्म किया है।2- WWE दिग्गज रिक फ्लेयर ने तलाक लेने का ऐलान किया View this post on Instagram Instagram Postरिक फ्लेयर WWE इतिहास के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं और वो 16 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन भी हैं। फ्लेयर ने WCW और WWE दोनों में जबरदस्त सफलता हासिल की। रिक फ्लेयर का निजी जीवन काफी चर्चा का विषय रहा है। वो अभी तक 5 शादियां कर चुकी हैं। आपको बता दें कि फ्लेयर ने वेंडी बार्लो को काफी साल तक डेट करने के बाद 2018 में उनसे शादी की थी। यह उनकी पांचवीं शादी थी और इसके बाद वो सालों तक साथ रहे।कई बार उन्हें एक साथ पब्लिक अपीयरेंस करते हुए भी देखा गया था। फ्लेयर ने हाल में अपने फैंस को हैरान कर देने वाली खबर दी। रिक ने सोशल मीडिया पर आकर बताया कि इतने सालों तक साथ रहने के बाद वो और वेंडी ने अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि फ्लेयर और बार्लो अपने-अपने काम में व्यस्त हैं और इसी वजह से साथ में समय नहीं बिता पा रहे हैं। उन्होंने यही कारण देते हुए अलग होने का ऐलान किया। उन्होंने यह जानकारी सितंबर 2024 में दी थी।1- पूर्व WWE डीवाज़ चैंपियन निकी बैला ने उठाया बहुत बड़ा कदम View this post on Instagram Instagram Postनिकी बैला को WWE इतिहास की सबसे लोकप्रिय विमेंस स्टार्स में से एक माना जाता है। बैला ने सालों तक WWE में काम किया और वो डीवाज़ चैंपियन बनने में सफल हुईं। आपको बता दें कि अभी निकी एक्टिव रेसलर के तौर पर काम नहीं करती हैं और उनका WWE से भी कॉन्ट्रैक्ट काफी समय पहले खत्म हो गया था। निकी ने 2022 में आर्टेम चिगविंटसेव से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है।कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि निकी बैला के साथ घरेलू हिंसा के चलते उनके पति आर्टेम को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद खबर आई कि निकी ने तलाक लेने का मन बना लिया। आर्टेम और निकी अलग हो चुके हैं। निकी को इस हादसे के दौरान अपने फैंस का पूरा सपोर्ट मिला, जो एक अच्छी बात रही।