Things Hints The Rock May Help Solo Sikoa Win: WWE रॉ (Raw) Netflix डेब्यू एपिसोड में द रॉक (The Rock) अपनी उपस्थिति की घोषणा कर चुके हैं। इसी शो के दौरान रोमन रेंस और सोलो सिकोआ ट्राइबल कॉम्बैट मैच का हिस्सा हैं। इसके दौरान यह उम्मीद की जा रही है कि द फाइनल बॉस नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो एक बड़ा सवाल यह है कि इन दो विरोधियों में से वह किसकी मदद करना पसंद करेंगे। इस आर्टिकल में हम आपको तीन चीजें बताने वाले हैं जिनसे संकेत मिलते हैं कि द रॉक WWE Raw Netflix डेब्यू पर सोलो सिकोआ को जीत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
#3 सोलो सिकोआ ने WWE SmackDown के कई एपिसोड में द रॉक की तरह कपड़े पहने थे
द रॉक ने अपने करियर में कई तरह के किरदार किए हैं और इसके चलते उनके कपड़ों के अंदाज में भी बदलाव आया है। इसके बावजूद आज भी उनके टर्टलनेक वाले काले रंग के कपड़े, उसपर चेन, और फैनी पैक वाला लुक सबसे यादगार है। इसी लुक को सोलो सिकोआ ने पिछले साल SmackDown में भी कई बार दर्शाया था। अब देखा जाए तो यह महज एक इत्तेफाक हो सकता है लेकिन यह भी संभव है कि पूर्व NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन ने यह संकेत देने का प्रयास किया हो कि वह तथा द फाइनल बॉस साथ में हैं। इसके चलते यह संभव है कि द पीपल्स चैंपियन, सोलो सिकोआ की मदद कर दें।
#2 सोलो सिकोआ ने WWE Bad Blood 2024 में द रॉक की वापसी को प्लान का हिस्सा बताया था
WWE Bad Blood 2024 के अंतिम पलों में नजर आकर द रॉक ने सनसनी फैला दी थी। उस समय कोडी रोड्स, रोमन रेंस और जिमी उसो रिंग में थे, जबकि सोलो सिकोआ और उनके साथी जेकब फाटू फैंस के बीच मौजूद थे। उस समय सोलो ने कहा था कि यह प्लान का हिस्सा है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि रोड्स और रोमन ने अपने टैग टीम मैच में जीत दर्ज की थी, जबकि जिमी इसी शो में 12 अप्रैल 2024 को SmackDown के दौरान हुए हमले के बाद पहली बार नजर आए थे।
#1 द रॉक ने WWE Bad Blood 2024 में एक हैरान करने वाला इशारा किया था
WWE Bad Blood 2024 के अंतिम पलों में ना सिर्फ द रॉक वापस आए थे, बल्कि उन्होंने एक इशारा किया था। इसमें उन्होंने अपने दाएं हाथ की तीन उंगलियों को एक-एक करके उठाया था और रिंग में मौजूद रोमन रेंस, कोडी रोड्स और जिमी उसो की तरफ देखा था। यह एक तरह का चैलेंज था, जिसमें शायद वह उन तीनों रेसलर्स को चेतावनी दे रहे थे। द पीपल्स चैंपियन ने बिना कुछ बोले ही बैकस्टेज वापसी कर ली थी और वह सोशल मीडिया पर लाइव चले गए थे। रॉक ने बताया था कि वो रोमन के खिलाफ जा सकते हैं और कुछ ऐसा ही अब उनकी वापसी पर हो सकता है।