3 दिग्गज जो WWE Summerslam 2024 में अपनी उपस्थिति देकर इवेंट में चार चांद लगा सकते हैं

WWE
WWE Summerslam में इन दिग्गजों का दिख सकता है जलवा (Photo: WWE.com)

Legends Who Can be Present SummerSlam: WWE Summerslam 2024 में इस बार बहुत मजा आएगा। फैंस को बड़े सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं। मौजूदा मोमेंटम को देखते हुए लग रहा है कि ये शो हिट होने वाला है। कंपनी कुछ बड़े मुकाबलों का ऐलान कर चुकी है।

Ad

शो में हर साल की तरह किसी ना किसी बड़े सुपरस्टार की वापसी जरूर होगी। रोमन रेंस एंट्री कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन दिग्गजों की बात करेंगे जो Summerslam 2024 में अपनी उपस्थिति देकर इवेंट में चार चांद लगा सकते हैं।

#3 WWE दिग्गज केन Summerslam 2024 में आकर फैंस का उत्साह बढ़ा सकते हैं

Ad

Summerslam से केन का पुराना नाता रहा है। उन्होंने इस प्रीमियम लाइव इवेंट में कई कारनामे किए हैं। Summerslam 2022 में उनकी सरप्राइज एंट्री देखने को मिली थी। इस साल भी कुछ ऐसा ही हो सकता है।

हाल ही में Pwinsider की रिपोर्ट में कहा गया था कि हॉल ऑफ फेम केन Summerslam 2024 के लिए क्लीवलैंड पहुंच चुके हैं। इसका मतलब ये है कि वो इवेंट में आकर फैंस को संबोधित कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर ये सभी के लिए अच्छी बात होगी।

#2 WWE हॉल ऑफ फेमर रिक स्टीनर का भी दिख सकता है जलवा

Ad

रिक स्टीनर का नाम रेसलिंग की दुनिया में बहुत ऊंचा है। वो भी Summerslam 2024 में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। खबर के अनुसार उन्हें इस शो के लिए शेड्यूल किया गया है। वैसे उनके आने का एक महत्वपूर्ण कारण भी है।

आपको बता दें कि खतरनाक सुपरस्टार ब्रॉन ब्रेकर के पिता रिक स्टीनर हैं। Summerslam 2024 में सैमी ज़ेन अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को ब्रेकर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। उम्मीद के मुताबिक ब्रॉन नए चैंपियन बन सकते हैं। इस खास पल को देखने के लिए उनके पिता अगर एरीना में मौजूद रहेंगे तो सभी को अच्छा लगेगा।

#1 WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन की हो सकती है वापसी

Ad

Summerslam 2024 में रोमन रेंस की एंट्री के शत प्रतिशत चांस सामने आ रहे हैं। कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ के बीच होने वाले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच के बाद वो नज़र आ सकते हैं। जून में सिकोआ ने अपनी नई ब्लडलाइन के साथ मिलकर पॉल हेमन के ऊपर भी अटैक किया था। तब से वो रिंग में नज़र नहीं आए हैं।

रोमन रेंस के साथ Summerslam 2024 में पॉल हेमन की वापसी देखने को मिल सकती हैं। ऐसा हुआ तो फिर ये समर की सबसे बड़ी पार्टी यादगार बन जाएगी। आप सभी को पता है कि दिग्गज हेमन जब भी रिंग में आते हैं तो कुछ ना कुछ बवाल जरूर होता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications