3 नुकसान जो Crown Jewel 2024 में The Rock के नहीं आने से WWE को हुए हो सकते हैं

WWE
WWE रिंग में कब होगी द रॉक की वापसी? (Photo: WWE.com)

Losses WWE May Faced The Rock Not Appear Crown Jewel: WWE Crown Jewel 2024 सफल साबित हुआ। शो में तगड़े मुकाबले देखने को मिले। गुंथर और कोडी रोड्स के बीच मेन इवेंट में Crown Jewel चैंपियनशिप के लिए मजेदार मुकाबला हुआ। इसके अलावा रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज़ को सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन से हार का सामना करना पड़ा। सभी ने द रॉक के इस शो में आने की उम्मीद लगाई थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। लग रहा है कि कंपनी अभी भी उन्हें वापस लाने के मूड में नहीं है। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन नुकसानों की बात करेंगे जो Crown Jewel में द ग्रेट वन के नहीं आने से WWE को हुए हो सकते हैं।

Ad

#3 WWE ने Crown Jewel 2024 में कोई सरप्राइज नहीं दिया

Ad

Crown Jewel 2024 में मैच अच्छे हुए लेकिन शो साधारण रहा। कंपनी ने कोई बड़ा सरप्राइज नहीं दिया। ना ही किसी का रिटर्न हुआ। फैंस इस चीज की उम्मीद लगाकर बैठे थे। द रॉक अभी तक सऊदी अरब में हुए किसी भी इवेंट का हिस्सा नहीं रहे हैं।

इस बार अगर द रॉक Crown Jewel में एंट्री करते तो मजा आता। WWE के ऊपर और ज्यादा पैसों की बरसात हो सकती थी। कहीं ना कहीं कंंपनी को इस चीज का नुकसान जरूर हुआ होगा। आप सभी को पता है कि रॉक के आने से बिजनेस किस लेवल पर पहुंच जाता है।

#2 WWE Crown Jewel में द रॉक के नहीं आने से कहीं ना कहीं फैंस की भावनाओं को ठेस पहुंची होगी

Ad

WWE द्वारा कहीं ना कहीं फैंस की भावनाओं से खेला जा रहा है। पिछले महीने WWE Bad Blood के अंत में द रॉक ने एंट्री की। उन्होंने रोमन रेंस, जिमी उसो और कोडी रोड्स को घूरकर देखा। इसके बाद कुछ इशारे किए और चले गए।

द रॉक इसके बाद से WWE टीवी से गायब चल रहे हैं। ना ही उन्हें लेकर कोई अपडेट सामने आया है। सभी को लगा था कि Crown Jewel जैसे बड़े इवेंट में उनकी वापसी होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फैंस को जरूर इस बात पर गुस्सा आया होगा। WWE यूनिवर्स का नाराज होना मतलब कंपनी को बड़ा नुकसान होना है।

#1 WWE Survivor Series 2024 पर पड़ सकता है असर

Ad

Survivor Series 2024 में असली ब्लडलाइन और नई ब्लडलाइन के बीच वॉरगेम्स मैच लगभग पक्का लग रहा है। 1 दिसंबर को इसका आयोजन होगा तो बिल्डअप में ज्यादा समय नहीं बचा है। अब अगर द रॉक वीकली शोज में वापसी करते है तो फिर मजा नहीं आएगा।

वो वॉरगेम्स मैच के बिल्डअप के लिए ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। ये कहीं ना कहीं चिंता का विषय रहेगा। WWE को इस चीज से बड़े नुकसान हो सकते हैं। Crown Jewel में अगर द ग्रेट वन ने वापसी की होती तो फिर Survivor Series को लेकर चीजें मजेदार हो जातीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications