Mistakes Already Made Backlash 2025: WWE बैकलैश (Backlash 2025) को लेकर फैंस उत्साहित हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें होने वाले सभी मुकाबले बेहद शानदार हैं। वहीं इस प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले ही कंपनी ने कुछ ऐसी गलतियां भी कर दी हैं, जिसकी वजह से शो में कुछ कमी जरूर महसूस हो सकती है। इस आधार पर आइए जानते हैं वह तीन बड़ी बड़ी गलतियां जो WWE ने Backlash 2025 को लेकर पहले ही कर दी हैं।#3 सैथ रॉलिंस WWE Backlash 2025 में एक मैच का हिस्सा नहीं हैं View this post on Instagram Instagram Postसैथ रॉलिंस ने WrestleMania 41 में अपना ट्रिपल थ्रेट मैच जीता था। उसके बाद वह पॉल हेमन और ब्रॉन ब्रेकर के साथ एक ग्रुप बना चुके हैं। रॉलिंस पर सीएम पंक ने आखिरी Raw एपिसोड में हमला किया था। सैमी ज़ेन ने भी उनके वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में दखल दिया था। अब अगर इसके बावजूद कंपनी रॉलिंस को एक मैच लड़ने का मौका Backlash 2025 में नहीं दे रही है, तो यह एक बड़ी गलती है। फैंस इस स्टोरी को लेकर उत्साहित हैं और अगर प्रीमियम लाइव इवेंट में पंक और सैथ का मैच होता, तो यह एक सही कदम हो सकता था।#2 रोमन रेंस का नाम WWE Backlash 2025 से गायब है View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस WrestleMania 41 में पॉल हेमन के धोखे से नाराज होकर 21 अप्रैल 2025 को हुए Raw एपिसोड में नजर आए थे। उस दौरान उनपर सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के द्वारा हमला किया गया था। इसके बाद से वह टीवी से गायब हैं। अब फैंस यह नहीं समझ पा रहे हैं कि अपने सबसे बड़े नामों को टीवी और इतने बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट से गायब करके आखिरकार कंपनी क्या हासिल करना चाह रही है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में रोमन कब वापस आते हैं और रॉलिंस के साथ अपनी स्टोरी को कैसे आगे बढ़ाते हैं।#1 WWE Backlash 2025 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच नहीं हो रहा है View this post on Instagram Instagram Postजे उसो ने WrestleMania 41 में गुंथर को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी। उसके बाद लोगन पॉल ने उनपर निशाना साधा था। अब अगर लोगन ने जे पर हमला नहीं किया होता या उनके साथ स्टोरी नहीं बढ़ाई होती, तो समझ आता कि वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच Backlash 2025 में नहीं हो रहा है। इससे उलट लोगन ने आखिरी Raw एपिसोड के बाद जे पर हमला किया था। ऐसे में इस टाइटल के लिए एक मुकाबला प्रीमियम लाइव इवेंट की शान बढ़ा सकता था। अब यह गलती तो नहीं सुधरने वाली है और फैंस एक बढ़िया मैच नहीं देख पाएंगे।