3 बड़ी गलतियां जो Roman Reigns को इस हफ्ते WWE SmackDown में नहीं करनी चाहिए 

WWE SmackDown, Roman Reigns, Jey Uso, Bloodline,
WWE SmackDown में रोमन रेंस बवाल मचा सकते हैं (Photo: WWE.com)

Mistakes Roman Reigns Shouldn't Make: रोमन रेंस (Roman Reigns) इस हफ्ते WWE SmackDown में भी मौजूद रहने वाले हैं। देखा जाए तो रोमन पर पिछले हफ्ते ब्लडलाइन द्वारा बड़ा हमला हुआ था। यही कारण है कि यह देखना रोचक होगा कि रेंस इस हफ्ते SmackDown में क्या करने वाले हैं। असली ट्राइबल चीफ ने हाल ही में कुछ ऐसे फैसले लिए जो कि उनपर भारी पड़े थे। उम्मीद है कि वो इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में कुछ ऐसा नहीं करेंगे। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी गलतियों का जिक्र करने वाले हैं जो कि रोमन रेंस को इस हफ्ते WWE SmackDown में नहीं करनी चाहिए।

3- रोमन रेंस को WWE SmackDown में ब्लडलाइन से अकेले नहीं भिड़ना चाहिए

WWE में रोमन रेंस की मदद करने के लिए जिमी उसो की वापसी हो चुकी है। इसके बावजूद रोमन नए ब्लडलाइन पर दबदबा बनाने में नाकाम रहे हैं। इसके सबसे बड़ा कारण यह है कि सोलो सिकोआ का साथ देने के लिए जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ मौजूद हैं।

देखा जाए तो रेंस फिलहाल नए ब्लडलाइन से नंबर्स गेम में पिछड़ रहे हैं। यही कारण है कि उन्हें इस हफ्ते SmackDown में अकेले ब्लडलाइन से भिड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। अगर असली ट्राइबल चीफ यह गलती दोहराते हैं तो संभव है कि हील फैक्शन एक बार फिर उनकी जबरदस्त तरीके से पिटाई कर सकते हैं।

2- रोमन रेंस का WWE SmackDown में ब्लडलाइन के किसी मेंबर को मैच के लिए चैलेंज नहीं करना

रोमन रेंस नियमित रूप से WWE SmackDown में नज़र आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक उनका Crown Jewel के लिए मैच बुक नहीं किया गया है और यह काफी हैरानी की बात है। फिलहाल यह भी कहना मुश्किल है कि रेंस सऊदी अरब में होने वाले प्रीमियम लाइव इवेंट में मैच लड़ते हुए दिखाई देंगे या नहीं।

देखा जाए तो असली ट्राइबल चीफ का Crown Jewel के बिल्ड-अप के दौरान मौजूद रहने के बावजूद इस शो में मैच नहीं लड़ना बड़ी गलती होगी। यही कारण है कि रोमन रेंस को इस हफ्ते SmackDown में किसी ब्लडलाइन मेंबर को Crown Jewel में मैच के लिए चैलेंज कर देना चाहिए। इस स्थिति में इस प्रीमियम लाइव इवेंट को लेकर नया रोमांच पैदा होगा।

1- रोमन रेंस का WWE SmackDown में जे उसो के बारे में बात नहीं करना

जे उसो को इस हफ्ते Raw में नए ब्लडलाइन के कारण ब्रॉन ब्रेकर के हाथों अपनी आईसी चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी। ऐसा लग रहा है कि रोमन रेंस चाहते हैं कि जिमी उसो की तरह जे भी उनके साथ आ जाए। यही कारण है कि रोमन को SmackDown में जे को मिली इस हार के बारे में बात करते हुए नए ब्लडलाइन पर निशाना साधना चाहिए।

यही नहीं, रेंस को अपने प्रोमो के दौरान हील फैक्शन के खिलाफ लड़ाई में मेन इवेंट जे को उनके साथ आने के लिए कहना चाहिए। देखा जाए तो पूर्व आईसी चैंपियन Raw में मिली हार के बाद से ही सोलो सिकोआ के फैक्शन से काफी गुस्सा होंगे। यही कारण है कि रोमन रेंस द्वारा मांग किए जाने के बाद वो उनके साथ रीयूनियन करने का फैसला कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications