3 चीजें जिनसे संकेत मिलते हैं कि Roman Reigns का WWE Crown Jewel 2024 में मैच शायद नहीं होगा

Ujjaval
WWE Crown Jewel में क्या रोमन रेंस आएंगे नज़र? (Photo: WWE.com)
WWE Crown Jewel में क्या रोमन रेंस आएंगे नज़र? (Photo: WWE.com)

Hints Roman Reigns May Not Wrestle Crown Jewel: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2024) का आयोजन नंबर 2024 की शुरुआत में होगा। इस शो के लिए अब तक कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है। कई लोगों के मन में सवाल है कि रोमन रेंस (Roman Reigns) इस शो का हिस्सा बनेंगे, या नहीं। हर कोई रोमन को अगले PLE में देखना चाहेगा लेकिन कुछ चीजों से हिंट मिले हैं कि यह मुकाबला शायद नहीं हो। इस आर्टिकल में हम 3 चीजों के बारे में बात करेंगे, जिनसे संकेत मिलते हैं कि रोमन रेंस का WWE Crown Jewel 2024 में शायद मैच नहीं होगा।

3- WWE Crown Jewel 2024 करीब है और रोमन रेंस के मैच का कोई जिक्र नहीं हुआ

रोमन रेंस Bad Blood 2024 के बाद से लगातार नज़र आए हैं और इसी वजह से सभी को लगा कि Crown Jewel में उनका मैच होगा। हालांकि, अब तक किसी तरह का बिल्डअप मैच की ओर बढ़ता हुआ नज़र नहीं आ रहा है। जब रोमन ने USA Network पर SmackDown की वापसी के खास एपिसोड में रिटर्न किया था, तो उनके मैच की नींव उसी शो द्वारा रख दी गई थी।

इन सभी चीजों के बावजूद रोमन के Crown Jewel 2024 में मैच के बारे में किसी तरह का जिक्र नहीं हुआ है। रोमन ने नए ब्लडलाइन को किसी तरह से चैलेंज नहीं किया, वहीं सोलो सिकोआ ने भी रेंस के सामने चैलेंज नहीं रखा। SmackDown जनरल मैनेजर निक एल्डिस भी इस बारे में जिक्र करते हुए नहीं दिखाई दिए हैं। इससे पता चलता है कि रोमन के Crown Jewel में मैच को लेकर शायद कोई प्लान नहीं बनाया गया है।

2- WWE दिग्गज रोमन रेंस अभी पुराने ब्लडलाइन को वापस लाने की स्टोरी में व्यस्त हैं

रोमन रेंस ने SummerSlam 2024 के बाद से अकेले काम किया और कई बार नए ब्लडलाइन ने उनकी हालत खराब की। Bad Blood में भी टोंगा ब्रदर्स ने दखल देकर टैग टीम मैच में रोमन रेंस और कोडी रोड्स की हार का कारण बनने का प्रयास किया। इसी बीच जिमी उसो ने आकर रोमन का साथ दिया। इससे पुराने ब्लडलाइन के साथ आने की स्टोरी शुरू हो गई। जिमी उसो और रोमन रेंस इस समय साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

जिमी ने जे उसो को भी साथ जोड़ने की कोशश की। जे के आईसी टाइटल गंवाने के बाद अब उनके दोबारा पुराने ब्लडलाइन में शामिल होने के संकेत मिल चुके हैं। रोमन भी इसी चीज पर अभी ध्यान दे रहे हैं और उन्होंने मैच का कोई जिक्र नहीं किया। इससे संकेत मिलते हैं कि रोमन रेंस पहले अपने पूर्व साथियों को जोड़ेंगे और इसके बाद ही शायद मैच लड़ने पर ध्यान देंगे। ऐसे में उनका Crown Jewel में शायद ही मैच हो क्योंकि यह इवेंट अब करीब आ गया है।

1- Roman Reigns की अगली अपीयरेंस के बाद वो सीधा WWE Crown Jewel के बाद के लिए एडवर्टाइज हैं

रोमन रेंस का WWE में शेड्यूल काफी छोटा रहता है और वो लिमिटेड डेट्स पर ही काम करते हैं। Bad Blood के बाद रोमन रेंस को लगातार तीन शोज़ के लिए एडवर्टाइज किया गया था। रोमन दो SmackDown का हिस्सा बन चुके हैं और वो अगले ब्लू ब्रांड के शो का भी हिस्सा बनने वाले हैं। उन्हें Crown Jewel से पहले होने वाले SmackDown के लिए एडवर्टाइज नहीं किया जा रहा है।

रोमन रेंस सऊदी अरब में होने वाले इवेंट के बाद ही सीधा SmackDown का हिस्सा बनते हुए दिखाई देंगे। इससे संकेत मिलते हैं कि शायद WWE ने रेंस के Crown Jewel में लड़ने का कोई प्लान नहीं बनाया गया है और इसी वजह से उन्हें गो होम शो में अपीयरेंस के लिए बुक नहीं किया गया है। रोमन संभावित तौर पर सीधा Survivor Series में ही लड़ते हुए नज़र आ सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications