3 कारण क्यों Jacob Fatu WWE में जल्द बेबीफेस टर्न ले सकते हैं 

WWE, Jacob Fatu, Solo Sikoa,
क्या जेकब फाटू बड़े बेबीफेस स्टार बन पाएंगे? (Photo: WWE.com)

Jacob Fatu Can Turn Babyface: जेकब फाटू (Jacob Fatu) ने पिछले साल SmackDown के जरिए WWE में डेब्यू करते हुए नए ब्लडलाइन को जॉइन किया था। जेकब को फैंस के बीच लोकप्रिय होने में ज्यादा समय नहीं लगा और वो मौजूदा समय में बड़े स्टार बन चुके हैं। देखा जाए तो फाटू ने विलेन के रूप में दूसरे सुपरस्टार्स के लिए मुश्किलें खड़ी कर रखी हैं। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि समोअन वेयरवुल्फ के बेबीफेस बनने का अब समय आ चुका है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों जेकब फाटू WWE में जल्द बेबीफेस टर्न ले सकते हैं।

Ad

3- जेकब फाटू WWE में डेब्यू के बाद से ही हील बने हुए हैं

Ad

जेकब फाटू को WWE में डेब्यू किए हुए 9 महीने बीत चुके हैं। देखा जाए तो जेकब डेब्यू के बाद से ही हील के रूप में काम करते हुए आ रहे हैं। इस दौरान जेकब का रोमन रेंस, रैंडी ऑर्टन, कोडी रोड्स जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स से सामना हो चुका है। यह कहना गलत नहीं होगा कि फाटू ने WWE में हील के रूप में पर्याप्त समय बिता लिया है और अब उन्हें कुछ नया करने की जरूरत है। यही कारण है कि जेकब फाटू जल्द ही WWE में बेबीफेस टर्न लेते हुए सभी को चौंका सकते हैं।

2- जेकब फाटू को WWE में अपने साथियों से धोखा मिलने की संभावना लग रही है

Ad

सोलो सिकोआ ने शायद WWE में वापसी के बाद टामा टोंगा को अपनी तरफ कर लिया है। यही नहीं, सोलो पिछले कुछ समय से जेकब फाटू को धोखा देने के संकेत दे रहे हैं। अगर इस हफ्ते SmackDown की बात की जाए तो फाटू, सिकोआ की वजह से यूएस चैंपियनशिप मैच में जगह बनाने से चूक गए। इसके बाद समोअन वेयरवुल्फ का बैकस्टेज सोलो सिकोआ और टामा टोंगा के सामने गुस्सा फूट पड़ा था। संभव है कि सोलो-टामा जल्द ही जेकब फाटू पर अटैक करके उन्हें ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। इस स्थिति में जेकब बेबीफेस टर्न लेकर सिकोआ-टोंगा के साथ फिउड करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

1- जेकब फाटू बेबीफेस टर्न लेकर WWE का अगला फेस बनने की तरफ कदम बढ़ा सकते हैं

जेकब फाटू को नए ब्लडलाइन का हिस्सा होने से कोई फायदा नहीं हो रहा है और वो इससे तंग आ चुके हैं। अगर जेकब को ब्लडलाइन से बाहर नहीं किया जाता है तो वो खुद फैक्शन छोड़ते हुए बेबीफेस टर्न ले सकते हैं। देखा जाए तो फाटू फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यही कारण है कि समोअन वेयरवुल्फ बेबीफेस बनने के बाद फैंस की मदद से WWE का अगला फेस बनने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, जेकब फाटू के लिए यह सफर आसान नहीं होगा और उन्हें काफी लंबे समय तक लगातार कड़ी मेहनत करनी होगी।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications