3 कारण क्यों Roman Reigns का WWE Elimination Chamber 2025 इवेंट मिस करना बड़ी गलती होगी

Ujjaval
रोमन रेंस Elimination Chamber करेंगे मिस? (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस Elimination Chamber करेंगे मिस? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Miss Elimination Chamber Mistake: WWE एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber 2025) इवेंट के आयोजन में अब सिर्फ कुछ दिन रह गए हैं। इवेंट के लिए तीन मैच ऑफिशियल हो चुके हैं। पहले लगा था कि रोमन रेंस (Roman Reigns) भी शो का हिस्सा होंगे लेकिन मेंस Royal Rumble मैच में हुए खतरनाक हमले के चलते वो चोटिल हैं। उनके आने पर इस समय सवाल हैं। ज्यादातर फैंस यह मानकर चल रहे हैं कि वो Elimination Chamber को मिस करेंगे लेकिन ऐसा करना कुछ हिसाब से गलत होगा। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस का Elimination Chamber 2025 को मिस करना बड़ी गलती होगी।

Ad

3- Elimination Chamber 2025 में WWE के सबसे बड़े स्टार का नहीं होना गलती होगी

Ad

रोमन रेंस भले ही पार्ट-टाइमर हैं लेकिन वो WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। कोडी रोड्स ने टॉप पर अपनी जगह बना ली है लेकिन रोमन का कद अलग लेवल पर है। Elimination Chamber 2025 में स्टार पावर की कमी नहीं होगी, क्योंकि जॉन सीना और सीएम पंक जैसे बड़े स्टार्स रहेंगे। इन सभी चीजों के बावजूद रोमन रेंस सबसे बड़े स्टार हैं और वो बिजनेस के मामले में अन्य स्टार्स से ज्यादा फायदेमंद हैं।

असली ट्राइबल चीफ को इसी वजह से Elimination Chamber इवेंट का हिस्सा बनना चाहिए। भले ही वो मैच नहीं लड़े लेकिन उन्हें किसी स्टार को कंफ्रंट करना चाहिए या मुकाबले में दखल देना चाहिए। इस तरह से Elimination Chamber 2025 को बड़ा बनाने में मदद होगी। रोमन नहीं होंगे, तो शो साफ तौर पर थोड़ा फीका महसूस होगा और बिजनेस के हिसाब से WWE को रोमन के नहीं होने से कहीं न कहीं नुकसान तो जरूर होगा।

2- WWE Elimination Chamber 2024 में रोमन रेंस नज़र नहीं आए थे

Ad

WrestleMania से पहले Elimination Chamber का काफी ज्यादा महत्व होता है। रोमन ने 2021, 2022 और 2023 के चैंबर इवेंट में नज़र आकर काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, वो Elimination Chamber 2024 का हिस्सा नहीं बने थे और कई फैंस उनसे निराश थे। यह इवेंट ऑस्ट्रेलिया में हो रहा था और वहां के फैंस एकमात्र ट्राइबल चीफ को देखकर जरूर खुश होते। रोमन ने उस समय फैंस को निराश किया था।

अब Elimination Chamber 2025 करीब है और रोमन रेंस के यहां नज़र आने पर भी सवाल हैं। रोमन भले ही मैच नहीं लड़े लेकिन उन्हें किसी न किसी तरह से अपनी अपीयरेंस देनी चाहिए। रोमन अगर Elimination Chamber जैसे बड़े इवेंट को लगातार दूसरे साल मिस करते हैं, तो यह बहुत बड़ी गलती होगी। इससे समय के साथ यह साबित होना शुरू हो जाएगा कि Royal Rumble के बाद सबसे महत्वपूर्ण इवेंट WrestleMania है और रोमन चैंबर को उतना महत्व नहीं देते हैं।

1- WWE WrestleMania 41 के लिए रोमन रेंस की स्टोरी प्रभावशाली तरीके से शुरू करने का सही मौका है

Ad

रोमन रेंस इस समय बाहर हैं लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वो WrestleMania का हिस्सा जरूर बनेंगे। इसके लिए रोमन रेंस को थोड़े पहले वापसी करनी होगी। उन्हें आकर सैथ रॉलिंस या किसी अन्य स्टार के साथ अपनी दुश्मनी को शुरू करना होगा। इससे वो WrestleMania 41 में अपना मैच सेटअप कर पाएंगे। अगर रोमन को आते ही बड़ा प्रभाव छोड़ना है और अपनी स्टोरीलाइन को चर्चा का विषय बनाना है, तो Elimination Chamber अच्छा विकल्प होगा।

Raw और SmackDown के मुकाबले Elimination Chamber 2025 इवेंट को ज्यादा फैंस देखना पसंद करेंगे। इसी वजह से रोमन अगर इस शो में आकर अपनी स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाते हैं और WrestleMania मैच की नींव रखते हैं, तो यह ज्यादा प्रभावशाली कदम होगा। इसी वजह से अगर रोमन यहां आने के बजाय किसी साप्ताहिक शो में वापसी करते हैं, तो यह बड़ी गलती होगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications