3 कारण क्यों WWE Backlash 2025 में Roman Reigns को मैच लड़ना चाहिए

Roman Reigns, Bron Breakker, Seth Rollins, WWE Backlash 2025, WWE
सैथ रॉलिंस को स्पीयर देते हुए रोमन रेंस (Photo: WWE.com)

Reasons Roman Reigns Should Have Match Backlash 2025: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) में रोमन रेंस (Roman Reigns) को पॉल हेमन के चलते धोखा मिला था। पॉल के चलते उन्हें और सीएम पंक को सैथ रॉलिंस के साथ हो रहे ट्रिपल थ्रेट मैच में हार मिली थी। वहीं पिछले हफ्ते Raw में पॉल और रॉलिंस के साथ ब्रॉन ब्रेकर भी जुड़ गए थे। अब इसके चलते स्टोरी बेहतरीन हो चली है। इसको ध्यान में रखते हुए आइए जानते हैं वह तीन कारण कि क्यों WWE Backlash 2025 में रोमन रेंस को मैच लड़ना चाहिए।

Ad

#3 WWE Backlash 2025 में रोमन रेंस द्वारा ब्रॉन ब्रेकर से बदला लिया जा सकता है

Ad

रोमन रेंस पिछले हफ्ते हुए Raw एपिसोड में नजर आए थे। यहां उन्होंने सैथ रॉलिंस और पॉल हेमन की हालत बिगाड़ी थी। इस बीच ब्रॉन ब्रेकर ने आकर असली ट्राइबल चीफ को स्पीयर दे दिया था। इसके बाद रॉलिंस के इशारे पर उन्होंने रोमन पर हमला जारी रखा था। अब रोमन इस हमले का बदला लेने के लिए ब्रॉन को Backlash 2025 में एक सिंगल्स मैच का चैलेंज दे सकते हैं। रोमन के साथ इस मुकाबले के चलते ब्रेकर को फैंस से ज्यादा रिएक्शन मिलेगा और सभी उन्हें एक मेन इवेंट रेसलर के रूप में देख पाएंगे।

#2 रोमन रेंस द्वारा WWE दिग्गज सैथ रॉलिंस के साथ अपनी दुश्मनी में एक नया अध्याय जोड़ा जा सकता है

Ad

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच पुराना इतिहास है। यह दोनों Survivor Series 2012 में अपने साथी डीन एम्ब्रोज (अब AEW सुपरस्टार जॉन मोक्सली) के साथ द शील्ड नाम के ग्रुप के रूप में मेन रोस्टर डेब्यू करने में कामयाब रहे थे। इसके बाद 2014 में रॉलिंस के धोखे के चलते फैक्शन टूट गया था। यह दोनों उसके बाद कई बार मुकाबला कर चुके हैं। WrestleMania XL में रोमन रेंस द्वारा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप गंवाने में रॉलिंस का अहम हाथ था। अब एक साल बाद भी इनके बीच स्टोरी हो रही है और यह दोनों Backlash 2025 में मुकाबला करके फैंस को यादगार पल दे सकते हैं।

#1 सीएम पंक के साथ WWE Backlash 2025 में टीम बना सकते हैं रोमन रेंस

सीएम पंक ने Survivor Series WarGames 2024 में रोमन रेंस और उनकी द ब्लडलाइन की मदद एक फेवर के चलते की थी। पॉल हेमन के उस फेवर को WrestleMania 41 से पहले पंक ने उजागर किया था। इसके मुताबिक पॉल को शोज ऑफ शोज में सेकेंड सिटी सेंट के साथ बाहर आना था। हेमन ने साल के सबसे बड़े शो में पंक और रोमन, दोनों को धोखा दे दिया था। वहीं पिछले हफ्ते Raw में उनपर भी हमला हुआ था। ऐसे में वह रोमन रेंस के साथ टैग टीम बनाकर Backlash 2025 में सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर की टीम की हालत बिगाड़ सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications