Roman Reigns Should Join The Rock-John Cena: WWE में द रॉक (The Rock) और जॉन सीना (John Cena) साथ आ चुके हैं। इस बारे में किसी ने नहीं सोचा था। जॉन सीना ने हील टर्न लिया और फैंस को एकदम ही हैरानी में डाल दिया। रॉक और सीना का साथ आना शानदार बात है। रोमन रेंस और द रॉक कजिन हैं और उनके रिश्ते अच्छे हैं। इसी के चलते रॉक, रोमन को अपने साथ जुड़ने का न्योता दे सकते हैं। कुछ कारणों से लगता है कि एकमात्र ट्राइबल चीफ को फाइनल बॉस और सीनेशन लीडर के साथ जरूर जुड़ना चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस को WWE में द रॉक और जॉन सीना के साथ जुड़ना चाहिए।
3- WWE में काफी सालों से एक मेगा फैक्शन देखने को नहीं मिला है
रेसलिंग जगत में एक समय पर NWO काफी चर्चा का विषय बना था। इस ग्रुप ने आते ही अपना बड़ा नाम बनाया था, क्योंकि फैक्शन में हल्क होगन, केविन नैश और स्कॉट हॉल जैसे दिग्गज मौजूद थे। तीनों ही उस समय रेसलिंग जगत के सबसे बड़े स्टार्स में से एक थे। बाद में WWE में ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स ने साथ आकर DX ग्रुप की शुरुआत की, जो आज Hall of Fame में शामिल है।
WWE में इसके बाद भी एवोल्यूशन, शील्ड और ब्लडलाइन जैसे बड़े फैक्शन देखने को मिले हैं। इन सभी चीजों के बावजूद टॉप स्टार्स का मेगा फैक्शन सालों से नहीं बना है। द रॉक और जॉन सीना WWE इतिहास के सबसे बड़े स्टार्स हैं और रोमन रेंस भी उसी दर्जे के स्टार हैं। रोमन को रॉक और जॉन के साथ जुड़कर WWE में NWO की तरह मेगा फैक्शन तैयार करना चाहिए। उनका ग्रुप आसानी से WWE पर राज कर सकता है।
2- WWE में रोमन रेंस, द रॉक की पावर का उपयोग कर पाएंगे
द रॉक इस समय WWE के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का हिस्सा हैं। उनके पास कंपनी में बहुत पावर है और वो इसका उपयोग करके काफी चीजें करते हैं। WrestleMania XL की नाईट 1 में टैग टीम मैच के दौरान देखा गया था कि किस तरह से द रॉक ने अपनी पावर का उपयोग करके मनमानी की थी और रेफरी को जॉब से निकालने की धमकी तक दे दी थी। रोमन को अच्छे से पता है कि रॉक की पावर का क्या फायदा है।
द रॉक ने इस बात का हवाला देकर कोडी रोड्स को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की थी लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। रोमन रेंस जरूर इस मौके का फायदा उठाना चाहेंगे। इसी वजह से उन्हें अपने कजिन द रॉक और जॉन सीना के साथ जुड़ना चाहिए। रोमन, रॉक की पावर का उपयोग करके काफी सारे फैसलों को बदलकर अपने पक्ष में कर पाएंगे।
1- WWE में रोमन रेंस पर ट्राइबल चीफ बनने के बाद हील गिमिक ज्यादा सूट करेगा
रोमन रेंस ने चार साल तक हील के रूप में काम किया। SummerSlam 2024 द्वारा रोमन ने बेबीफेस के तौर पर वापसी की, उस समय वो ट्राइबल चीफ नहीं थे और इसके बाद से फैंस द्वारा उन्हें खूब प्यार मिला है। इन सभी चीजों के बावजूद रोमन Raw Netflix डेब्यू के बाद दोबारा ट्राइबल चीफ बनने में सफल हुए। रोमन हील रन के दौरान ट्राइबल चीफ थे और उन्होंने इस गिमिक में बेहतरीन काम किया। रोमन अब दोबारा ट्राइबल चीफ बन चुके हैं।
ट्राइबल चीफ का पद अमूमन हील रेसलर्स पर ही सूट करता है। यह चीज सिर्फ रोमन रेंस नहीं, बल्कि सोलो सिकोआ के साथ भी देखी गई थी। रोमन शायद इस कैरेक्टर को बतौर बेबीफेस अच्छे से नहीं निभा पाएंगे। इसी वजह से रोमन रेंस को द रॉक और जॉन सीना के साथ जुड़ना चाहिए। इससे उनका हील टर्न हो जाएगा और एकमात्र ट्राइबल चीफ का गिमिक उनपर पूरी तरह से सूट करेगा।