Reasons Roman Reigns Wrestle Bash in Berlin Would Profit WWE: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट बैश इन बर्लिन (Bash in Berlin) है। यह शो 31 अगस्त 2024 को जर्मनी में होने वाला है। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने SummerSlam 2024 में वापसी की थी और उन्हें अगले इवेंट में हर कोई लड़ते हुए देखना चाहेगा। रोमन की सोलो सिकोआ और नए ब्लडलाइन के साथ दुश्मनी चल रही है। यह इस समय सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है। रोमन रेंस का जमकर ब्लडलाइन पर गुस्सा फूटा है और यह किसी तरह से आगे जाकर मैच में बदल सकता है। रोमन के मुकाबले के लिए Bash in Berlin अच्छी जगह होगी। ऐसा करने से WWE को भी बहुत हद तक फायदा हो सकता है। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस को WWE Bash in Berlin में मैच लड़ने के लिए बुक करके कंपनी को जबरदस्त तरीके से फायदा हो सकता है। 3- रोमन रेंस के होने से ज्यादा WWE फैंस Bash in Berlin की ओर आकर्षित होंगे View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और उनके द्वारा कंपनी को हमेशा ही फायदा होता है। इसका बड़ा कारण यह है कि असली ट्राइबल चीफ के पास फैंस को आकर्षित करने की क्षमता है। वो आसानी से किसी भी स्टेडियम या एरीना की टिकट अपने नाम पर सेल करा सकते हैं। इसके साथ ही रोमन के आने से सोशल मीडिया और टीवी पर व्यूज बढ़ते हैं। Bash in Berlin प्रीमियम लाइव इवेंट को WWE खास बनाना चाहेगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को आकर्षित करने की कोशिश करेगी। इस चीज़ में रोमन रेंस का काफी बड़ा योगदान रह सकता है। अगर उनका Bash in Berlin के लिए मैच बुक किया जाता है, तो ज्यादा से ज्यादा फैंस शो के लिए आकर्षित होंगे। इससे कुल मिलाकर WWE को ही फायदा होगा। नंबर्स के मामले में WWE ने कई रिकॉर्ड इस साल तोड़े हैं और रोमन के वापसी के बाद पहले मैच से Bash in Berlin के लिए एक कीर्तिमान सेट किया जा सकता है। 2- पहले WWE Bash in Berlin को ऐतिहासिक बनाने के लिए View this post on Instagram Instagram PostBash in Berlin के लिए फैंस इस कारण से भी उत्साहित है क्योंकि पहली बार जर्मनी में कंपनी का कोई इवेंट देखने को मिल रहा है। WWE इसे जरूर आकर्षक बनाना चाहेगी। जर्मनी में रेसलिंग को बहुत पसंद किया जाता है और वहां इसे एक स्पोर्ट की तरह देखा जाता है। यही कारण है कि WWE शो को ऐतिहासिक बनाने की पूरी कोशिश करेगा। इसके लिए कंपनी को कुछ बड़े मैच का ऐलान करने के साथ-साथ रोमन रेंस को भी शो में बुक करना चाहिए। रोमन का मैच लड़ना काफी बड़ी चीज़ होगी क्योंकि वो महीनों से एक्शन से दूर हैं। उनका आखिरी मैच WrestleMania में आया था। इसी वजह से रोमन को Bash in Berlin में लाना और मैच लड़ने के लिए बुक करना जरूर फायदेमंद होगा। 1- रोमन रेंस के लड़ने से WWE Bash in Berlin का मैच कार्ड बेहतर हो पाएगा View this post on Instagram Instagram PostBash in Berlin इवेंट के लिए अभी तीन मैच ऑफिशियल हो गए हैं और आने वाले समय में कुछ और मुकाबले हो सकते हैं। SummerSlam 2024 का मैच कार्ड काफी ज्यादा बेहतर लग रहा था और इसी वजह से यह प्रीमियम लाइव इवेंट भी अच्छा बन पाया। WWE को साफ तौर पर जर्मनी में होने वाले शो के मैच कार्ड को भी बेहतर बनाने की जरूरत है। इस चीज़ में रोमन रेंस के कारण काफी मदद मिल सकती है। रोमन रेंस जैसे बड़े स्टार का मैच कार्ड में होना बहुत रोचक साबित हो सकता है। वो इस शो में ब्लडलाइन के किसी सदस्य के खिलाफ लड़ते हुए नज़र आ सकते हैं।