3 कारण क्यों Solo Sikoa ने SmackDown में वापसी करके WWE चैंपियन Cody Rhodes पर हमला किया

Ujjaval
SmackDown में सोलो सिकोआ ने वापसी की (Photo: WWE.com)
SmackDown में सोलो सिकोआ ने वापसी की (Photo: WWE.com)

Reasons Solo Sikoa Attacked Cody Rhodes: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के इस हफ्ते के एपिसोड के अंत में फैंस को सरप्राइज मिला। कोडी रोड्स (Cody Rhodes) और जे उसो ने जेकब फाटू और टामा टोंगा को टैग टीम मैच में हराया। मुकाबले के बाद कोडी रिंग में मौजूद थे, तभी सोलो सिकोआ ने वापसी करके उनपर समोअन स्पाइक लगाया। फैंस के मन में सवाल होगा कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों सोलो सिकोआ ने SmackDown में वापसी करके WWE चैंपियन कोडी रोड्स पर हमला किया।

Ad

3- सोलो सिकोआ ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच हासिल करने के लिए कोडी रोड्स पर हमला किया

Ad

कोडी रोड्स एक फाइटिंग चैंपियन हैं और यह चीज उन्होंने अपने रन के दौरान साबित की है। रोड्स कभी किसी मैच या चैलेंज से पीछे नहीं हटते हैं। भले ही सोलो सिकोआ को उन्होंने दो बार हराया हुआ है लेकिन अगर सोलो उनसे मैच मांगते हैं, तो रोड्स मना नहीं करेंगे। यह बात सोलो को पता है। इसी वजह से सिकोआ ने केविन ओवेंस के साथ कोडी रोड्स की स्टोरी खत्म होने का इंतजार किया।

Royal Rumble 2025 में कोडी रोड्स ने केविन ओवेंस को हराते हुए कहानी को खत्म कर दिया। इसी वजह से अगले ही SmackDown में सोलो सिकोआ ने मौका देखते हुए कोडी रोड्स पर हमला कर दिया। उन्होंने चैंपियनशिप मैच पाने के लिए अमेरिकन नाईटमेयर को निशाना बनाया और उन्हें शायद मौका मिल भी जाए। आने वाले किसी SmackDown के एपिसोड या Elimination Chamber में उनके बीच टाइटल मुकाबला हो सकता है।

2- WWE स्टार जेकब फाटू के साथ स्टोरीलाइन शुरू करने के लिए

Ad

जेकब फाटू हमेशा से सोलो सिकोआ के प्रति वफादार रहे हैं। इसी वजह से फाटू ने उनकी बात मानी है। जब सोलो ट्राइबल चीफ थे, तब उन्होंने जेकब फाटू को अपनी WWE टैग टीम चैंपियनशिप टांगा लोआ को देने के लिए कह दिया था। इसके बाद जब कोडी रोड्स ने जेकब फाटू को सामने से मैच लड़ने का ऑफर दिए था, तो उस समय सोलो ने मना कर दिया था और बाद में खुद मैच हासिल कर लिया था।

SmackDown के एपिसोड की शुरुआत में जेकब फाटू ने दावा किया कि वो अपने परिवार में WWE चैंपियनशिप वापस लाएंगे। लग रहा था कि रोड्स और जेकब का मैच होगा लेकिन सोलो सिकोआ ने मेन इवेंट मैच के बाद आकर चैंपियन पर हमला कर दिया। यह चीज जेकब को शायद पसंद नहीं आएगी। सोलो के कारण उनके हाथ से बड़े मौके जा रहे हैं। इसी के चलते फाटू अब सोलो के खिलाफ टर्न ले सकते हैं। WWE ने यह स्टोरी शुरू कराने के लिए ही सोलो को कोडी के खिलाफ स्टोरी में डाला होगा।

1- WWE SmackDown के टॉप पर आने के लिए सोलो सिकोआ ने कोडी रोड्स पर हमला किया

Ad

कोडी रोड्स SmackDown के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। कुछ महीनों पहले तक कोडी के अलावा सोलो सिकोआ भी SmackDown पर राज कर रहे थे। वो और उनका ब्लडलाइन तबाही मचा रहा था। हालांकि, सोलो का कद ट्राइबल कॉम्बैट मैच हारने के कारण पूरी तरह गिर गया। अब वो ट्राइबल चीफ नहीं हैं। इस पद के नहीं होने के बावजूद सोलो जरूर चाह रहे होंगे कि उनके हाथ से SmackDown के टॉप हील की कमान नहीं चले जाए।

सोलो सिकोआ ने वापस आते ही प्रभाव छोड़ने का मन बनाया होगा। इसी वजह से उन्हें ब्रांड के टॉप चैंपियन कोडी रोड्स को निशाना बनाना सही समझा। कोडी के खिलाफ फ्यूड करके सोलो एक बार फिर चर्चा का विषय बन सकते हैं और ब्रांड के टॉप पर पहुंचने में सफल हो सकते हैं। सोलो ने साफ तौर पर एक टॉप हील की तरह फैसला लिया और शॉर्टकट अपनाया।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications