3 कारण क्यों Drew McIntyre ने WWE Raw में धमाकेदार वापसी करते हुए धमाल मचाया

WWE
WWE Raw में ड्रू मैकइंटायर ने की वापसी (Photo: WWE.com)

Reasons Why Drew McIntyre Returned Raw: WWE Survivor Series WarGames 2024 के बाद हुआ Raw का पहला एपिसोड जबरदस्त रहा। शो के अंत में चौंकाने वाली चीज देखने को मिली। ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने वापसी करते हुए सैमी ज़ेन को धराशाई किया। अक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद से पहली बार WWE टीवी पर उनकी एंट्री हुई। मैकइंटायर की वापसी से जरूर फैंस को खुशी हुई होगी। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों ड्रू मैकइंटायर ने रेड ब्रांड में वापसी कर बवाल मचाया।

Ad

#3 WWE सुपरस्टार सीएम पंक को ज्यादा अटेंशन मिलने से ड्रू मैकइंटायर नाराज हो सकते हैं

Ad

असली ब्लडलाइन के साथ चल रही स्टोरीलाइन के कारण सीएम पंक पिछले कुछ हफ्तों से चर्चा का विषय बने हुए हैं। पंक और रोमन रेंस की जोड़ी ने Survivor Series 2024 में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच में खूब बवाल मचाया। दोनों ने सोशल मीडिया पर भी बड़े पैमाने में वाहवाही लूटी है।

पंक को इतना अटेंशन मिलने से जाहिर सी बात है कि ड्रू मैकइंटायर खुश नहीं हुए होंगे। ड्रू खुद भी सुर्खियां बटोरने की सोच रहे होंगे। इस वजह से ही शायद उन्होंने रेड ब्रांड में वापसी का फैसला लिया। आप सभी जानते हैं कि इस साल पंक और ड्रू की राइवलरी तगड़ी रही थी।

#2 WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर शायद ब्लडलाइन के साथ अपना अधूरा बिजनेस पूरा करना चाहते हैं

Ad

ड्रू मैकइंंटायर और ब्लडलाइन की राइवलरी खत्म नहीं होगी। रोमन रेंस के फैक्शन की वजह से मैकइंटायर को कई बार बड़ा नुकसान हुआ है। अब जब पंक के साथ अपने मुद्दे को ड्रू ने सुलझा लिया है तो वो शायद ब्लडलाइन पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। हो सकता है कि ड्रू ने ब्लडलाइन से हिसाब बराबर करने की सोची हो। इससे ये भी पता चलता है कि ड्रू ने रेड ब्रांड में सैमी ज़ेन पर क्यों हमला किया। आप सभी को पता है कि असली ब्लडलाइन एक बार फिर साथ आ चुकी है।

#1 असली ब्लडलाइन द्वारा सीएम पंक का पक्ष लेना शायद WWE स्टार ड्रू मैकइंटायर को पसंद नहीं आया

Ad

रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच ब्लडलाइन WarGames मैच के लिए डील थी। पंक की असली ब्लडलाइन के अन्य सदस्यों के साथ स्थिति अलग है। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने जे उसो और सैमी ज़ेन से हाथ मिलाया। इससे पता चलता है कि इनके काफी अच्छे संबंध हैं।

सीएम पंक के लिए ड्रू और रॉलिंस के मन में समान नफरत है। ये एक मुद्दा ड्रू की वापसी का हो सकता है। असली ब्लडलाइन के सदस्यों का पंक के पक्ष में होने से शायद ड्रू खुश नहीं हैं। उन्होंने इस वजह से ही सैमी के ऊपर हमला किया हो सकता है। ड्रू ने संदेश भेजा है कि अगर वो पंक के साथ जुड़ना जारी रखेंगे तो क्या हो सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications