Reasons Solo Sikoa Not Mastermind Betraying Roman Reigns: WWE SummerSlam में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने वापसी कर नई ब्लडलाइन के लीडर सोलो सिकोआ पर अटैक किया। उनकी वजह से सिकोआ को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार मिली। पिछले महीने 16 अगस्त को हुए SmackDown के शो में सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर रेंस के ऊपर खतरनाक हमला किया। रेंस तब से नज़र नहीं आए हैं।सोलो सिकोआ ने अपने आपको नया ट्राइबल चीफ बताया है। हालांकि, द रॉक भी हो सकते हैं जो बैकस्टेज से ब्लडलाइन को कंट्रोल कर रहे हों। पर्दे के पीछे की कहानी कुछ और हो सकती है। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों पर बात करेंगे कि क्यों ब्लडलाइन द्वारा रेंस को धोखा दिए जाने के पीछे के मास्टरमाइंड सोलो नहीं हैं।#3 WWE WrestleMania में ब्लडलाइन रूल्स मैच के बाद रोमन रेंस से नाराज हो सकते हैं द रॉकWrestleMania XL नाईट 1 में द रॉक और रोमन रेंस ने टीम बनाकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस को हराया था। नाईट 2 में रेंस ने ब्लडलाइन रूल्स मैच में अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप कोडी के खिलाफ डिफेंड की थी। मैच में बहुत ड्रामा हुआ और अंत में रोमन की हार हुई।द ग्रेट वन इस बात से नाराज हो सकते हैं कि ब्लडलाइन रूल्स मैच होने के बावजूद कोडी को रोमन नहीं हरा पाए। उन्होंने इस बात का आदेश दिया हो कि मेनिया के बाद फैक्शन में बदलाव किया जाए। वैसे भी बीच-बीच में ये बातें उठते रही हैं कि रॉक ही नई ब्लडलाइन को बैकस्टेज से कंट्रोल कर रहे हैं।#2 क्या WWE दिग्गज द रॉक को पहुंची है बड़ी ठेस? View this post on Instagram Instagram Postरेसलिंग की दुनिया में द रॉक का बहुत बड़ा नाम है। लेकिन इस साल की शुरूआत में उन्हें रोमन रेंस को एक्नॉलेज करने के लिए अपना इगो साइड करना पड़ा। 1 मार्च, 2024 को हुए SmackDown के शो में रेंस ने द ग्रेट वन को उन्हें ट्राइबल चीफ के रूप में स्वीकार करने के लिए कहा और दिग्गज ने भी हामी भर दी।रॉक को उस समय रोमन के ऊपर भरोसा था लेकिन WrestleMania XL में हार के बाद शायद वो उस पल को लेकर दुखी हो सकते हैं। इस वजह से वो बैकस्टेज से नई ब्लडलाइन को ब्लू ब्रांड में मजबूत करने के लिए बड़ी साजिश रच सकते हैं।#1 WWE दिग्गज द रॉक ने अपने दुश्मनों के पीछे जाने का आदेश दिया हो सकता हैसोलो सिकोआ इस समय रोमन रेंस और कोडी रोड्स दोनों को अपना निशाना बना रहे हैं। WrestleMania XL के बाद Raw के पहले एपिसोड में द रॉक ने कोडी को धमकी देते हुए कहा था कि वो उनके लिए जल्द वापसी करेंगे।सिकोआ ने कह दिया है कि वो SummerSlam में हारने के बावजूद एक बार फिर अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए आ रहे हैं। पिछले महीने उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर रोमन रेंस के ऊपर भी अटैक किया था। रॉक ने नई ब्लडलाइन को उनके दुश्मनों के पीछे जाने का आदेश शायद दिया हो सकता है, ताकि जब वो WWE टीवी पर वापसी करें तो कमजोर स्थिति में उनसे लड़ सकें।