3 कारणों से WWE दिग्गज Roman Reigns को 2025 Royal Rumble मैच में असली Bloodline की मदद नहीं लेनी चाहिए

Ujjaval
Royal Rumble मैच में रोमन रेंस पर फैंस की नज़र है (Photo: WWE.com)
Royal Rumble मैच में रोमन रेंस पर फैंस की नज़र है (Photo: WWE.com)

Reasons Roman Reigns Should Not Take Help: WWE के मेंस रॉयल रंबल (Royal Rumble) मैच को लेकर बहुत ज्यादा हाइप है। इस मुकाबले में रोमन रेंस (Roman Reigns) भी हिस्सा लेंगे और वो फैंस के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र है। उनके असली ब्लडलाइन के सदस्य जे उसो और सैमी ज़ेन भी मुकाबले में नज़र आएंगे। जिमी उसो की एंट्री के चांस भी बहुत ज्यादा है। ऐसे में रोमन रेंस को असली ब्लडलाइन का साथ मिल सकता है लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस को 2025 Royal Rumble मैच में असली ब्लडलाइन की मदद नहीं लेनी चाहिए।

3- 2025 के Royal Rumble मैच में मदद लेना WWE दिग्गज रोमन रेंस के गिमिक पर सूट नहीं करेगा

रोमन रेंस ने WWE SummerSlam 2024 में बेबीफेस के तौर पर वापसी की थी। इसके पहले वो हील की तरह नज़र आए थे और उन्होंने तगड़ा काम किया। अगर वो हील होते और असली ब्लडलाइन की मदद Royal Rumble मैच में लेते, तो यह उनके कैरेक्टर पर सूट करता। हालांकि, अब चीजें पूरी तरह से बदल चुकी हैं। रोमन रेंस अब एक टॉप बेबीफेस हैं और फैंस उन्हें इसी गिमिक में पसंद कर रहे हैं।

WWE दिग्गज रोमन रेंस को इसी वजह से अकेले दम पर ही लड़ना होगा, तभी उनका बेबीफेस गिमिक अच्छे से निखरते हुए सामने आएगा। अगर वो असली ब्लडलाइन के सदस्य की मदद लेते हैं, तो यह चीज उनके कैरेक्टर पर सूट नहीं करेगी। आगे जाकर उन्हें इस चीज के चलते थोड़ा नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। रोमन को अपने बेबीफेस गिमिक को बचाकर रखना है, तो फिर असली ब्लडलाइन की मदद नहीं लेनी चाहिए।

2- WWE Royal Rumble 2025 में रोमन रेंस को अपने साथियों को खुद के लिए लड़ने का मौका देना चाहिए

Royal Rumble मैच का काफी ज्यादा महत्व है। सभी इस मैच को जीतकर साल के सबसे बड़े शो WWE WrestleMania को मेन इवेंट करने की इच्छा रखते हैं। रोमन रेंस ने भी उसी लक्ष्य से Royal Rumble में एंट्री का ऐलान किया था। उनके ब्लडलाइन के सदस्य सैमी ज़ेन और जे उसो ने रंबल जीतकर गुंथर से लड़ने की बात कही है। साफ तौर पर वो भी आगे आने की इच्छा रखते हैं। रोमन रेंस अब बेबीफेस बन चुके हैं और काफी संघर्ष के बाद उनका ब्लडलाइन साथ आया है।

असली ट्राइबल चीफ ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाना चाहेंगे, जिससे उनके साथी नाराज़ हो और दोबारा अलग हो जाए। इसी वजह से रोमन अपने साथियों को भी खुद के लिए लड़ने और साबित करने का मौका दे सकते हैं। वो मैच में जे और सैमी को कंफ्रंट करते हुए कह सकते हैं कि उन्हें खुद के लिए लड़ाई करनी चाहिए और रंबल मैच में आमने-सामने होने से उनके रिश्ते खराब नहीं होंगे।

1- WWE दिग्गज रोमन रेंस मदद लेकर जीत गए, तो फैंस उन्हें असली हकदार नहीं मानेंगे

काफी सालों बाद एक ऐसा Royal Rumble मैच देखने को मिल रहा है, जहां किसी एक को विजेता के रूप में चुन पाना बहुत ज्यादा मुश्किल लग रहा है। मैच में स्टार पावर काफी ज्यादा है। सीएम पंक, रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस, ड्रू मैकइंटायर और जॉन सीना को जीत का दावेदार माना जा रहा है। इसका कारण यह भी है कि फैंस के नज़रों में कई सारे अलग-अलग स्टार्स जीत के हकदार हैं।

कुछ फैंस रोमन रेंस को भी जीत का हकदार मानते हैं और उनके जीतने पर बेहद खुश होंगे। हालांकि, अगर रोमन मैच में असली ब्लडलाइन की मदद लेते हैं और फिर जीत दर्ज करते हैं, तो इससे फैंस की राय बदल सकती है। इससे सीएम पंक और जॉन सीना समेत अन्य स्टार्स के साथ अन्याय होगा। इसी के चलते शायद चीटिंग करने एक चलते रोमन रेंस को Royal Rumble में असली हकदार नहीं माना जाए। इसी वजह से रेंस को अपने फैक्शन की मदद बिल्कुल नहीं लेनी चाहिए।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications