Reasons Roman Reigns Should Win Royal Rumble: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) 2025 के मेंस Royal Rumble मैच का हिस्सा बनने वाले हैं। रोमन को फैंस द्वारा बेहद पसंद किया जाता है और अभी वो कंपनी के टॉप बेबीफेस हैं। कुछ समय पहले ही पॉल हेमन ने एकमात्र ट्राइबल चीफ के रॉयल रंबल का हिस्सा बनने का ऐलान किया था। 2015 में रोमन ने यह बड़ा मैच जीता था और अब उनके पास करियर में दूसरी बार इसे जीतकर इतिहास रचने का सबसे अच्छा मौका है। कुछ कारणों से लगता है कि रोमन को 2025 के रंबल मैच में भी जीत मिलनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस को 2025 का मेंस Royal Rumble मैच जीतकर इतिहास रचना चाहिए।
3- Royal Rumble मैच जीतने से रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल के लिए रीमैच मिल जाएगा
रोमन रेंस WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हार गए थे। इसके बाद से रोमन को अब तक टाइटल के लिए रीमैच नहीं मिला है। वो काफी महीनों तक गायब रहे और फिर वापसी के बाद नए ब्लडलाइन के साथ उनकी दुश्मनी शुरू हो गई है। इसी वजह से असली ट्राइबल चीफ को चांस नहीं मिल पाया।
रोमन रेंस अब अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए रीमैच डिजर्व करते हैं। सभी फैंस की भी यही राय होगी। रोमन खुद उसी लक्ष्य से मैच का हिस्सा बन रहे हैं और यही उनके Royal Rumble जीतने का प्रबल दावेदार होने का कारण भी है। रोमन को रीमैच WrestleMania जैसे बड़े स्टेज पर मिले, तो फैंस खुश हो सकते हैं। इसी वजह से उन्हें अपने करियर में दूसरी ओर रंबल मैच जीतना चाहिए।
2- WWE दिग्गज रोमन रेंस सालों बाद Royal Rumble मैच का हिस्सा बन रहे हैं, तो इसे खास बनाने के लिए
रोमन रेंस ने WWE में आखिरी बार Royal Rumble मैच में 2020 में हिस्सा लिया था। इस मैच में वो जीत के बेहद करीब थे लेकिन ड्रू मैकइंटायर ने उन्हें एलिमिनेट कर दिया। रोमन इसके बाद से अब तक मेंस Royal Rumble मुकाबले में नज़र नहीं आए हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि वो चैंपियन थे और उनका रंबल मैच में शामिल होने का कोई अर्थ नहीं था। अब चीजें एकदम अलग हैं।
5 साल बाद रोमन रेंस Royal Rumble मुकाबले में शिरकत करेंगे। यह काफी बड़ी बात है, क्योंकि वो कंपनी के सबसे बड़े स्टार हैं। इस खास पल को WWE ने एकमात्र ट्राइबल चीफ के लिए और भी ज्यादा खास बनाना चाहिए। इसके लिए रोमन को Royal Rumble मैच जीतने के लिए बुक करना चाहिए। इससे रोमन का सालों बाद इस बड़े मुकाबले का हिस्सा बनना यादगार हो जाएगा।
1- रोमन रेंस के WrestleMania मेन इवेंट में होने से WWE को फायदा होता है
Royal Rumble मैच जीतने वाले सुपरस्टार को WrestleMania जैसा बड़ा शो मेन इवेंट करने का मौका मिलता है। रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े स्टार हैं और पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि रेंस ने WrestleMania को मेन इवेंट करते हुए खास बनाया है। रोमन के पास तगड़ी स्टार पावर है और वो फैंस का मुख्य मैच की ओर ध्यान खींचने का दम रखते हैं।
यही कारण है कि कंपनी को रोमन रेंस के मेन इवेंट में होने से हमेशा ही फायदा मिलता है। रोमन को WrestleMania में मुख्य स्पॉट देने के लिए Royal Rumble सबसे अच्छा विकल्प होगा। इससे ऐसा नहीं लगेगा कि रोमन को सीधा जगह मिल गई, बल्कि वो जीतकर अपने लिए मौका कमा सकते हैं। इसी वजह से रोमन को 2025 के मेंस Royal Rumble को जीतकर इतिहास रचना चाहिए और साल के सबसे बड़े शो के लिए अपना टिकट कटाना चाहिए।