Reasons Jey Uso Royal Rumble Win Right Decision: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। इसके मेन इवेंट में हुए मेंस रंबल मैच को जे उसो (Jey Uso) ने अपने नाम किया। यह फैसला कई फैंस को चौंका गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मुकाबले में जॉन सीना भी मौजूद थे और सभी दर्शक उनके जीतने की उम्मीद लगाए हुए थे। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन कारण बताने वाले हैं कि क्यों WWE द्वारा जे उसो को Royal Rumble जीतने के लिए बुक करना सही फैसला था।
#3 WWE फैंस को चौंकाने के लिए Royal Rumble में यह कदम लिया गया है
WWE फैंस जॉन सीना को रंबल मैच का विजेता बनते हुए देखने की उम्मीद तब से कर रहे थे, जब से उन्होंने अपना नाम इस मुकाबले के लिए Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में घोषित किया था। अगर ऐसा होता तो कुछ भी चौंकाने वाला पल नहीं होता। वहीं कुछ फैंस रोमन रेंस के जीतने की उम्मीद भी कर रहे थे, क्योंकि वह 2020 के बाद पहली बार इस मैच में नजर आ रहे थे। इन सभी उम्मीदों और कयासों को गलत साबित करने के लिए ही कंपनी ने जे उसो को विजेता बनाया है।
#2 जे उसो को WWE में जबरदस्त पुश देने के लिए
WWE सुपरस्टार जे उसो ने जब से 2023 में द ब्लडलाइन छोड़कर सिंगल्स रेसलर के रूप में अपना करियर शुरू किया है, उन्हें तब से ही काफी पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि वह Backlash France में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए डेमियन प्रीस्ट से सिंगल्स मुकाबला कर रहे थे। वह भले इस उस मैच में हार गए हों और हाल में Saturday Night's Main Event में गुंथर के हाथों भी उन्हें निराशा हाथ लगी हो, लेकिन उनका प्रदर्शन हमेशा अच्छा रहा है। यही वजह है कि वह इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन चुके हैं। अब जे के काम का सम्मान करने और उन्हें जबरदस्त पुश देने के लिए ही कंपनी ने उन्हें Royal Rumble जीताने का फैसला लिया है।
#1 जे उसो को WWE WrestleMania 41 में सिंगल्स रेसलर के रूप में मेन इवेंट करने का मौका देने के लिए
WWE फैंस ने जे उसो को WrestleMania में मैच लड़ते हुए देखा है। वह इसमें टैग टीम मुकाबला तो लड़ चुके हैं लेकिन सिंगल्स रेसलर के रूप में उन्होंने आज तक इसे मेन इवेंट नहीं किया है। ऐसे में अगर WWE उन्हें पुश देना चाहती है तो उन्हें WrestleMania 41 में एक बड़ी चैंपियनशिप के लिए मेन इवेंट में मुकाबले का हिस्सा बनाकर कंपनी बेहद अच्छा कदम उठा सकती है। जे उसो ने अपनी जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी नजर गुंथर की वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप पर है। ऐसे में इन दोनों के बीच में एक मुकाबला बेहद शानदार हो सकता है।