3 रीयूनियन जो WWE में साल 2024 खत्म होने से पहले जरूर होने चाहिए

WWE
WWE में इन खास पलों को देखकर फैंस हो जाएंगे खुश (Photo: WWE.com)

Reunions Must See WWE Before 2024 Ends: WWE यूनिवर्स को रीयूनियन देखना बहुत पसंद है। हाल के महीनों में कुछ खास पल देखने को मिले हैं। ये चीजें हमेशा पुरानी यादों का अहसास कराती हैं। पिछले महीने WWE Bad Blood में रोमन रेंस (Roman Reigns) और जिमी उसो एक-दूसरे के गले लगे थे। दोनों को देखकर फैंस खुश हो गए। हाल ही में असली ब्लडलाइन का साथ आना बहुत ही शानदार रहा। इस आर्टिकल में हम उन तीन रीयूनियन की बात करेंगे जो साल 2024 खत्म होने से पहले जरूर होने चाहिए।

Ad

#3 WWE में होना चाहिए बिग ई, कोफी किंग्सटन और ज़ेवियर वुड्स का रीयूनियन

Ad

WWE में न्यू डे अब टूटने की कगार पर है। ज़ेवियर वुड्स और कोफी किंंग्सटन एक ही पेज पर नहीं चल रहे हैं। वहीं बिग ई गर्दन की चोट के कारण एक्शन से बाहर चल रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में WWE द्वारा वुड्स का कोफी के ऊपर हील टर्न टीज किया जा रहा है।

बिग ई इस चीज में बहुत बड़ा रोल निभा सकते हैं। वो न्यू डे को टूटने से बचाने का प्रयास कर सकते हैं। इसके चलते तीनों का रीयूनियन भी देखने को मिल जाएगा। वुड्स और कोफी के बीच मनमुटाव खत्म करने के लिए बिग ई कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। इन तीनों स्टार्स का रीयूनियन बहुत ही शानदार पल होगा।

#2 क्या WWE रिंग में डैमेज कंट्रोल का रीयूनियन देखने को मिलेगा?

Ad

Raw के लेटेस्ट एपिसोड में डकोटा काई वापस आकर एक बार फिर डैमेज कंंट्रोल के साथ जुड़ गई हैं। कायरी सेन, काई और इयो स्काई ने साथ मिलकर मैच भी लड़ा। ये तीनों सदस्य अब एक पेज पर आ गई हैं। ऐसा भरोसा जताया जा रहा है कि बेली इनके साथ फिर से जुड़ सकती हैं।

बेली SmackDown का हिस्सा हैं लेकिन डैमेज कंट्रोल के साथ उनके रीयूनियन की संभावना बनी हुई है। स्काई को लिव मॉर्गन के खिलाफ टाइटल मैच लड़ना है। बेली को Raw में इयो का समर्थन करने के लिए आते हुए देखना कोई चौंकने वाली बात नहीं होगी। संभवत: मैच के दौरान वो उनकी मदद भी कर सकती हैं। इस रीयूनियन को देखकर भी फैंस को अच्छा लगेगा।

#1 शील्ड ब्रदर्स का एक बार फिर WWE में रीयूनियन हो सकता है

Ad

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस एक बार फिर साथ आने की कगार पर हैं। Raw के हालिया एपिसोड में सैमी ज़ेन ने रॉलिंस से मुलाकात की। उन्होंने रॉलिंस से WarGames मैच में असली ब्लडलाइन में 5वें सदस्य के रूप में शामिल होने का आग्रह किया। हालांकि, सैथ ने इस चीज के लिए मना कर दिया।

आगामी Raw के स्पॉइलर के अनुसार असली ब्लडलाइन ब्रॉन्सन रीड और सोलो सिकोआ के फैक्शन से रॉलिंस को बचाने के लिए तैयार है। इससे पता चल रहा है कि सिकोआ के ग्रुप में रीड शामिल हो जाएंगे और अंतत: रोमन रेंस की टीम में रॉलिंस आ जाएंगे। रोमन और रॉलिंस की रीयूनियन भी बहुत इमोशनल मोमेंट होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications