3 चीज़ें जिनसे संकेत मिलते हैं कि WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस अकेले वापसी नहीं करेंगे

WWE
क्या WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस वापसी करेंगे? (Photo: WWE.com)

Signs Roman Reigns will not return SummerSlam alone: WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद से रोमन रेंस (Roman Reigns) अभी तक WWE टीवी पर नज़र नहीं आए। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि वो SummerSlam 2024 में वापसी करेंगे। मेनिया के बाद सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन की काया पलट दी है। वो अब नए ट्राइबल चीफ बन चुके हैं।

Ad

सिकोआ लगातार रोमन के ऊपर भी निशाना साध रहे हैं। SummerSlam में कोडी रोड्स अपने टाइटल को सिकोआ के खिलाफ डिफेंड करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस मुकाबले में उनकी दखलअंदाजी हो सकती है। इस आर्टिकल में हम उन तीन संकेतों के बारे में बात करेंगे जिनसे लग रहा है कि SummerSlam में रेंस अकेले वापसी नहीं करेंगे।

#3 क्या WWE SummerSlam में रोमन रेंस के साथ जिमी उसो करेंगे वापसी?

Ad

पिछले चार साल रोमन रेंस के लिए जिमी उसो ने बहुत कुछ किया। WrestleMania XL के बाद ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी के ऊपर अटैक किया था। तब से वो भी WWE टीवी पर नज़र नहीं आए।

रोमन और जिमी अब दोबारा साथ नज़र आ सकते हैं। मौजूदा स्थिति और स्टोरी को देखकर कुछ ऐसा ही लग रहा है। ये दोनों SummerSlam में साथ वापसी कर सिकोआ की नई ब्लडलाइन को टक्कर दे सकते हैं।

#2 WWE Raw में सैमी ज़ेन और जे उसो एक बार फिर दोस्त बन गए हैं

Ad

द ब्लडलाइन में रहकर सैमी ज़ेन ने बहुत नाम कमाया। Royal Rumble 2023 के बाद वो ब्लडलाइन से अलग हो गए थे। इसके बाद Elimination Chamber 2023 में उनका मुकाबला रोमन रेंस के साथ हुआ था।

Raw के लेटेस्ट एपिसोड में सैमी और जे ने मिलकर जजमेंट डे के खिलाफ मुकाबला लड़ा था। दोनों ने फिन बैलर और जेडी मैकडॉना को हराया। रोमन शायद अपनी पुरानी ब्लडलाइन को एक साथ लाने के बारे में अब सोच सकते हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो SummerSlam में जे और सैमी भी उनके साथ दिख सकते हैं।

#1 WWE SummerSlam में सोलो सिकोआ के पिता के साथ रोमन रेंस वापसी कर सकते हैं

youtube-cover
Ad

WWE दिग्गज रिकिशी असल जिंदगी में द उसोज़ और सोलो सिकोआ के पिता हैं। रिकिशी कई बार द ब्लडलाइन की स्टोरी में शामिल होने के संकेत दे चुके हैं। जब भी इस फैक्शन में कोई बड़ी चीज होती है तो उनकी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर जरूर आती है।

रिकिशी से रोमन रेंस संपर्क कर सकते हैं और उन्हें SummerSlam में साथ में वापसी के लिए कह सकते हैं। अगर समर की सबसे पार्टी में रिकिशी आ गए तो फिर सोलो को कोडी रोड्स के खिलाफ होने वाले मैच में काफी दिक्कतें आएंगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications