3 बड़े सुपरस्टार्स जिनकी WWE WrestleMania में चौंकाने वाली हार ने फैंस को गुस्से से आगबबूला कर दिया 

WrestleMania में कई बार फैंस गुस्सा हुए हैं (Photos: WWE.com)
WrestleMania में कई बार फैंस गुस्सा हुए हैं (Photos: WWE.com)

Shocking WrestleMania Loss Anger Fans: WWE को अच्छे से पता है कि फैंस हमेशा ही पल पसंद आते हैं, जिसकी उन्होंने उम्मीद ना की हो। इनमें से एक पिछले साल रेसलमेनिया (WrestleMania XL) के दौरान तब हुआ था, जब रोमन रेंस (Roman Reigns) अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के हाथों हार गए थे। वैसे यह जरूरी नहीं कि सारे ही हैरान करने वाले पलों ने फैंस को खुश ही किया है। इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन बड़े सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जिनकी WWE WrestleMania में चौंकाने वाली हार ने फैंस को गुस्से से आगबबूला कर दिया।

Ad

#3 द मिज़ का WWE WrestleMania 27 में जॉन सीना पर जीतना सभी को नाराज कर बैठा था

youtube-cover
Ad

जॉन सीना और द रॉक ने भले ही WrestleMania 28 और 29 में सिंगल्स मैच लड़ा हो, लेकिन उसकी शुरूआत 2011 में साल के सबसे बड़े शो में हो गई थी। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में द मिज़ अपनी WWE चैंपियनशिप को जॉन सीना के खिलाफ डिफेंड कर रहे थे। इस मुकाबले में सभी को उम्मीद थी कि जॉन आसानी से जीत जाएंगे, लेकिन द रॉक के चलते सीना हार गए थे। फैंस इससे आगबबूला हो गए थे। द मिज़ जबरदस्त हील थे, और उनका काम सभी को बहुत हैरान तथा नाराज कर बैठा था।

#2 WrestleMania 30 में ब्रॉक लैसनर ने WWE दिग्गज द अंडरटेकर को हराकर जबरदस्त स्ट्रीक का अंत किया था

youtube-cover
Ad

द अंडरटेकर ऐसे रेसलर हैं, जिन्होंने WrestleMania 30 से पहले 21 बार इस प्रीमियम लाइव इवेंट में अपने विरोधियों को लगातार हराया था। फैंस उम्मीद कर रहे थे कि 2014 में भी यही परिणाम होगा, लेकिन ब्रॉक लैसनर के सामने टेकर की एक ना चली। टेकर के साल के सबसे बड़े शो में हुए 22वें मुकाबले में ब्रॉक ने उनको मात दे दी थी। यह पल किसी के लिए भी विश्वास से परे था। WWE की मौजूदा सुपरस्टार रॉक्सेन परेज़ का तो दिल इस पल के चलते टूट गया था।

#1 रोमन रेंस द्वारा WWE WrestleMania 39 में कोडी रोड्स के खिलाफ जीतना सभी को आगबबूला कर बैठा था

youtube-cover

रोमन रेंस ने SummerSlam 2020 में वापसी करने के बाद जो काम करना शुरू किया, उसने उनका मान कई गुना बढ़ा दिया। WrestleMania 39 में वो अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ रिटेन करने में कामयाब रहे थे। इस पल ने फैंस को जबरदस्त तरीके से आगबबूला कर दिया था। रोमन एक हील थे, जबकि कोडी बहुत बड़े बेबीफेस थे। वहीं रोमन ने जीतने के लिए हर उस गलत तरीके का इस्तेमाल किया जिसकी उम्मीद थी। इस वजह से फैंस WrestleMania 39 में रोड्स की हार से खासे नाराज थे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications