3 सुपरस्टार्स जो WWE में जल्द अपने करीबी के कट्टर दुश्मन बन सकते हैं

WWE, Jacob Fatu, Solo Sikoa, Finn Balor, Dominik Mysterio, Bianca Belair, Jade Cargill,
क्या जेकब फाटू-सोलो सिकोआ कट्टर दुश्मन बनने वाले हैं? (Photo: WWE.com)

Stars Can Become Rival: WWE में कुछ हफ्ते पहले केविन ओवेंस (Kevin Owens) ने अपने करीबी दोस्त सैमी ज़ेन (Sami Zayn) पर अटैक करके उनके साथ दुश्मनी की शुरूआत की थी। अब इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच Elimination Chamber में मैच बुक कर दिया गया है। बता दें, WWE में इस वक्त कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनके अपने करीबियों के साथ रिश्ते में दरार आ चुकी है। इस वजह से आने वाले समय में कुछ नई दुश्मनियां शुरू होने की संभावना काफी बढ़ चुकी है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE में जल्द अपने करीबी के कट्टर दुश्मन बन सकते हैं।

Ad

3- WWE Raw में फिन बैलर और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच अनबन बढ़ चुकी है

Ad

फिन बैलर के Raw में जजमेंट डे मेंबर्स से रिश्ते बिगड़ने लगे हैं। खासकर फिन और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच टेंशन काफी बढ़ चुकी है। बता दें, डॉमिनिक, बैलर के मुताबिक काम नहीं कर रहे हैं और मिस्टीरियो कुछ मौकों पर अपनी गलती का पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन को दोषी ठहरा चुके हैं। संभव है कि फिन बैलर आने वाले समय में डॉमिनिक मिस्टीरियो से काफी तंग आकर उनके खिलाफ होते हुए दुश्मनी की शुरूआत कर सकते हैं। इसके साथ ही फिन जजमेंट डे को भी छोड़ने का फैसला कर सकते हैं।

2- WWE सुपरस्टार जेड कार्गिल वापसी करके बियांका ब्लेयर के साथ दुश्मनी की शुरूआत कर सकती हैं

Ad

जेड कार्गिल उनपर हुए हमले की वजह से काफी लंबे समय से WWE टीवी से गायब हैं। ऐसा लग रहा है कि जेड की वापसी ज्यादा दूर नहीं रह गई है। हाल ही में लिव मॉर्गन-राकेल रॉड्रिगेज़ का कार्गिल के संभावित हमलावर के रूप में खुलासा किया गया। हालांकि, अभी तक पक्के सबूत नहीं मिले हैं। संभव यह भी हो सकता है कि यह हमला जेड की दोस्त बियांका ब्लेयर ने कराया हो। अगर ऐसा है तो जेड कार्गिल वापसी के बाद खुद पर हुए हमले के पीछे का मास्टरमाइंड बियांका को बताते हुए उनके साथ दुश्मनी की शुरूआत कर सकती हैं।

1- WWE में सोलो सिकोआ के कट्टर दुश्मन बन सकते हैं जेकब फाटू

सोलो सिकोआ की WWE SmackDown में पिछले हफ्ते वापसी देखने को मिली थी। सोलो ने वापसी के बाद जेकब फाटू को कहा था कि वो उनसे प्यार करते हैं। हालांकि, जेकब, सिकोआ की वापसी के बाद उनका पहले जैसा सम्मान नहीं कर रहे थे। यही नहीं, जब मेन इवेंट में सोलो सिकोआ ने गलती से टामा टोंगा को धराशाई कर दिया था तो जेकब फाटू, सोलो पर हमला करने को तैयार हो गए थे। ऐसा लग रहा है कि इन दोनों के बीच रिश्ते सुधरने वाले नहीं हैं बल्कि आने वाले हफ्तों में अनबन और भी बढ़ सकती है। इसके बाद जेकब फाटू सामने से सोलो सिकोआ पर हमला करके दुश्मनी की शुरूआत कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications