Stars Can Stop Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) ने पिछले साल WrestleMania XL में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के हाथों गंवा दिया था। इसके बाद से ही रोमन को अभी तक वर्ल्ड टाइटल मैच लड़ने का मौका नहीं मिला है। देखा जाए तो रेंस ने अपने हील रन के दौरान WWE में कई दुश्मन बना लिए थे। कई ऐसे रेसलर्स हैं जो कि WWE में ट्राइबल चीफ को दोबारा वर्ल्ड टाइटल होल्ड करते हुए नहीं देखना चाहते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो कि रोमन रेंस के अगली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने की राह में रोड़ा बन सकते हैं।
3- WWE में रोमन रेंस को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं ड्रू मैकइंटायर
रोमन रेंस जब हील सुपरस्टार हुआ करते थे तो उस वक्त उनका ड्रू मैकइंटायर के साथ फिउड देखने को मिला था। इस दौरान रोमन ने ड्रू के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थी और मैकइंटायर के होम क्राउड के सामने उन्हें चीटिंग से भी हराया था। इसके बाद से ही स्कॉटिश वॉरियर के मन में रेंस के प्रति कड़वाहट काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। ड्रू मैकइंटायर अभी भी ब्लडलाइन के दुश्मन बने हुए हैं। अगर रोमन रेंस भविष्य में वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए जाते हैं तो यह चीज ड्रू को शायद ही पसंद आएगी। यही कारण है कि संभव है कि मैकइंटायर, रोमन को वर्ल्ड चैंपियन बनने से रोकने की कोशिश कर सकते हैं।
2- सोलो सिकोआ को WWE में रोमन रेंस से बदला लेना अभी बाकी है
रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ से उला फाला वापस हासिल कर लिया है। इस वजह से सोलो के WWE में बुरे दिन शुरू हो चुके हैं। देखा जाए तो सिकोआ SummerSlam 2024 में रोमन के कारण ही अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन नहीं बन पाए थे। सोलो सिकोआ इस चीज का एक दिन जरूर रेंस से बदला लेने की कोशिश कर सकते हैं। अगर रोमन रेंस WWE में वर्ल्ड चैंपियनशिप स्टोरीलाइन में शामिल होते हैं तो सोलो इस मौके को शायद ही हाथ से जाने देना चाहेंगे। इसके बाद वो संभावित टाइटल मुकाबले में दखल देकर रोमन के वर्ल्ड चैंपियन बनने के इरादों पर पानी फेर सकते हैं।
1- सैथ रॉलिंस WWE में रोमन रेंस के जानी-दुश्मन बने हुए हैं
WWE में शायद ही कोई सुपरस्टार रोमन रेंस को सैथ रॉलिंस जितना नफरत करता होगा। कोडी रोड्स पिछले साल सैथ के कारण ही रोमन के अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन के रूप में बादशाहत का अंत कर पाए थे। रॉलिंस और रेंस का 2025 Royal Rumble मैच में भी आमना-सामना हुआ था। ये दोनों सुपरस्टार्स एक-दूसरे का बुरा हाल करने के चक्कर में सीएम पंक के हाथों एलिमिनेट हुए थे। सैथ रॉलिंस को डर है कि रोमन रेंस वर्ल्ड चैंपियन बनने पर पुराने रूप में लौट सकते हैं। यही कारण है कि सैथ उन्हें दोबारा चैंपियन बनने से रोकने के लिए अपना पूरा जोर लगा सकते हैं।