3 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में जीत की सख्त जरूरत है

WWE
WWE Raw Netflix डेब्यू शो में कुछ स्टार्स की जीत जरूर होनी चाहिए (Photo: WWE.com)

Superstars Need Win At Raw Netflix Debut Episode: WWE Raw का Netflix डेब्यू एपिसोड ऐतिहासिक होने वाला है। शो को शानदार बनाने के लिए ट्रिपल एच और उनकी टीम ने कमर कस ली है। द रॉक और जॉन सीना जैसे दिग्गजों के आने की खबरें सामने आ रही हैं। बड़ी बात ये है कि कंपनी ने चार मुकाबले तय किए हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ के बीच होने वाला ट्राइबल कॉम्बैट मैच सबसे बड़ा होगा। कुछ स्टार्स के लिए शो में जीत से कम कुछ भी नहीं है क्योंकि आगे जाकर उन्हें नुकसान हो सकता है। इस आर्टिकल में हम तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में जीत की सख्त जरूरत है।

Ad

#3 WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस को जीत जरूरी है

Ad

WWE SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से रोमन रेंस की राइवलरी सोलो सिकोआ और उनकी नई ब्लडलाइन से चल रही है। इससे पहले सिकोआ ने उनकी गैरमौजूदगी में खुद को ट्राइबल चीफ घोषित किया और उला फाला पहनी। SummerSlam के बाद से लगातार रेंस अपनी खोई हुई चीजों को वापस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिली।

ट्राइबल कॉम्बैट मैच में ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला भी दांव पर है। रोमन के पास इन्हें हासिल करने का सुनहरा मौका है। अगर वो मुकाबला जीत नहीं पाए तो फिर इन चीजों को शायद हमेशा के लिए खो बैठेंगे।

#2 क्या WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में सीएम पंक की जीत होगी?

Ad

Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच भी वन-ऑन-वन मुकाबला तय किया गया है। पिछले एक साल से इनकी राइवलरी चल रही है। अब जाकर कंपनी ने दोनों के मैच को लेकर बड़ा कदम उठाया है।

पंक का लक्ष्य इस साल गोल्ड हासिल करना और WrestleMania 41 का मेन इवेंट करना है। इससे पहले उन्हें रॉलिंस के खिलाफ कड़े मुकाबले में जीत हासिल करनी जरूरी है। अगर उन्हें जीत नहीं मिलती है तो फिर उनका मनोबल नीचे गिर सकता है। इसके अलावा उनकी आगे की योजनाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।

#1 WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में जे उसो का भी होगा तगड़ा मैच

Ad

जे उसो और ड्रू मैकइंटायर की टक्कर में भी काफी मजा आने वाला है। मैकइंटायर कह चुके हैं कि वो असली ब्लडलाइन के सभी सदस्यों का बुरा हाल करेंगे। सैमी ज़ेन की हालत वो खराब कर चुके हैं। जिमी उसो के ऊपर भी उन्होंने हमला किया था। जे ने दावा किया है कि वो ड्रू को हराकर सैमी और जिमी का बदला लेंगे।

सोचिए जे उसो के लिए ये कितना बड़ा मैच है। अगर उन्हें जीत नहीं मिली तो फिर उनके दावे खोखले साबित हो जाएंगे। जिमी और सैमी को भी उनसे बहुत ज्यादा उम्मीदें होंगी। जे को इस मुकाबले को जीतने के लिए सारी हदें पार करनी होंगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications